दुष्कर्म के आरोपित की जमानत अर्जी खारिज
विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट पूजा सिंह ने दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त हरकेश वर्मा की जमानत अर्जी खारिज कर दी। घटना मवई थाना क्षेत्र की है.
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 11:52 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 11:52 PM (IST)
अयोध्या : विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट पूजा सिंह ने दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त हरकेश वर्मा की जमानत अर्जी खारिज कर दी। घटना मवई थाना क्षेत्र की है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष अभियोजक लालमन तिवारी व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रोहित पांडेय ने दलील दी कि अभियुक्त का कृत्य विधिक एवं सामाजिक ²ष्टिकोण से बेहद खतरनाक व खराब है। अनुसूचित जाति की लड़की को धमकी देकर दुष्कर्म किया। बाद में एक वीडियो भी वायरल किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें