प्रांतीय टीम में अयोध्या की छह क्रिकेटर
-12 जनवरी से आंध्रप्रदेश की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभाग फोटो- 6,
By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 11:13 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 11:13 PM (IST)
अयोध्या : आंध्रप्रदेश के वेस्ट गोदावरी में 12 जनवरी से होने वाली बालिकाओं की 64 वीं अंडर-19 सीनियर राष्ट्रीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अयोध्या की छह खिलाड़ियों का प्रदेशीय टीम में चयन हुआ है। चयन बीते 13 से 17 नवंबर तक अयोध्या में आयोजित प्रदेशीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। प्रतियोगिता में अयोध्या की टीम चैंपियन हुई थी। अयोध्या की जिन छह खिलाड़ियों का चयन प्रदेशीय टीम में किया गया है, उनमें मुस्कान जायसवाल, रिषिका तिवारी, नीलम निषाद, अदबीया बानो, नेहा वर्मा व रुद्राणी जायसवाल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें