Move to Jagran APP

राष्ट्रीय राजधानी में बिखरेगी अवध की छटा

अयोध्या : राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आगामी चार से छह जनवरी के मध्य अवध की सांस्कृतिक छट

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Jan 2019 11:27 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jan 2019 11:27 PM (IST)
राष्ट्रीय राजधानी में बिखरेगी अवध की छटा
राष्ट्रीय राजधानी में बिखरेगी अवध की छटा

अयोध्या : राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आगामी चार से छह जनवरी के मध्य अवध की सांस्कृतिक छटा बिखरेगी, जिसका दीदार देश के विभिन्न हिस्सों के कला एवं संस्कृति प्रेमी कर सकेंगे। मौका होगा, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र जनपथ नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय अयोध्या पर्व का। यह आयोजन फैजाबाद के सांसद लल्लू ¨सह के संयोजन में प्रज्ञा संस्थान एवं उसकी सहयोगी संस्थाएं कर रही हैं।

loksabha election banner

अयोध्या पर्व का मुख्य आकर्षण 275 किलोमीटर परिधि में फैली रामनगरी की शास्त्रीय सीमा चौरासीकोसी परिक्रमा क्षेत्र की प्रमुख धरोहरें होंगी। इस परिधि में अयोध्या, गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर, बाराबंकी आदि जिले आते हैं। यहां रामगाथा की प्रमुख स्मृतियां अब भी जीवंत हैं। सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व की धरोहरों को प्रदर्शनी के माध्यम से दिल्लीवासी ही नहीं देश एवं दुनिया भर के संस्कृति एवं कला प्रेमी जान सकेंगे। गडकरी करेंगे उद्घाटन

-पहले दिन चौरासीकोसी परिक्रमा की प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रात: 11 बजे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे, जबकि इसी दिन दोपहर दो बजे अयोध्या पर्व की औपचारिक शुरुआत रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष एवं छोटी छावनी अयोध्या महंत नृत्यगोपाल दास, अवधेशानंद गिरि, मंत्री नितिन गडकरी, जवाहरलाल कौल, रामबहादुर राय, सचिदानंद जोशी एवं लल्लू ¨सह की मौजूदगी में होगा। ये कार्यक्रम होंगे आकर्षण

-कार्यक्रम में सांयकाल पांच बजे पखावज वादन, शास्त्रीय गायन, सात बजे प्रख्यात कलाकार शेखर सुमन का तुलसी पर एकल मंचन होगा। इसी तरह पांच जनवरी को रामचरित्र मानस पाठ, अयोध्या शैली में राम की स्तुति, फरवाही नृत्य की प्रस्तुति, गांधी का रामराज्य विषयक गोष्ठी, कालूराम बामनिया की सांस्कृतिक प्रस्तुति 'कबीर के राम' समेत कई कार्यक्रम इस पर्व का आकर्षण होंगे।

नई दिल्ली में अयोध्या पर्व के आयोजन का मकसद पूरे देश एवं दुनिया को अयोध्या के वृहत्तर सांस्कृतिक एवं पौराणिक स्वरूप से साक्षात्कार करना है। आयोजन में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया जाएगा।

-लल्लू ¨सह, सदस्य लोकसभा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.