अयोध्या मेडिकल कॉलेज में 18 नए पदों की स्वीकृति
अयोध्या राजर्षि दशरथ राजकीय मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष की पढ़ाई की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए शासन ने 18 पदों की स्वीकृति दी है। इनमें शिक्षक तकनीकी स्टाफ शामिल हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार ने बताया कि इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
अयोध्या : राजर्षि दशरथ राजकीय मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष की पढ़ाई की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए शासन ने 18 पदों की स्वीकृति दी है। इनमें शिक्षक, तकनीकी स्टाफ शामिल हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार ने बताया कि इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
कॉलेज का पहला सत्र बीते वर्ष जुलाई माह में शुरू हुआ है, जिसमें सौ मेडिकल छात्र-छात्राएं एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए मेडिकल कॉलेज के गंजा स्थित एकेडमिक ब्लॉक में आधुनिक व्यवस्था है। द्वितीय सत्र इसी वर्ष जुलाई माह से शुरू हो जाएगा। इस सत्र की छात्र-छात्राओं के शिक्षण कार्य के लिए शिक्षक व स्टाफ की मांग की जा रही थी। शासन ने प्राथमिकता के आधार पर अभी 18 पदों की स्वीकृत दी है। इसकी संख्या में इजाफा हो सकता है। दूसरे सत्र का शिक्षण कार्य प्रथम सत्र की परीक्षा का परिणाम घोषित होने के साथ शुरू हो जाएगा।