महोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छटा
अयोध्या: अयोध्या महोत्सव में नववर्ष की संध्या के कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहाकि सांस्कृतिक कार्यक्रम देश प्रेम की अलख जगाने का बड़ा माध्यम है। आयोजनों से लोगों में सांस्कृतिक जागरुकता के साथ संस्कृति व जीवन शैली का परिचय मिलता है। विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने कहाकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अयोध्या की संस्कृति को वैश्विक पटल पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
अयोध्या : अयोध्या महोत्सव में नववर्ष की संध्या के कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहाकि सांस्कृतिक कार्यक्रम देशप्रेम की अलख जगाने का बड़ा माध्यम है। आयोजनों से लोगों में सांस्कृतिक जागरूकता के साथ संस्कृति व जीवन शैली का परिचय मिलता है। विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने कहाकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अयोध्या की संस्कृति को वैश्विक पटल पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
इससे पहले विधायक वेदप्रकाश गुप्ता व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरगो¨वद ¨सह, क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रभान ¨सह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्रप्रताप ¨सह टिल्लू, लोकसभा प्रभारी शिवनायक वर्मा, अभिषेक मिश्र, रणवीर ¨सह, रमेश ¨सह, गिरीश पांडेय डिप्पुल, मुन्ना ¨सह, चंद्रप्रकाश गुप्त व अमल गुप्त आदि थे। बीती रात व नववर्ष के पहले दिन पूर्वाह्न से अयोध्या महोत्सव में सांस्कृतिक छटा बिखरी रही। बीती रात मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा के साथ अन्य नेताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन ने की। गायक विवेक पांडेय व अंशिका ¨सह ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। विवेक पांडेय ने विवाह गीत, सोहर, नकटा आदि पारंपरिक विधाओं के गीतों से श्रोताओं की तालियां बटोरी। इसके साथ ही विद्यालयों के छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। कथक कलाकार पीयूष पांडेय अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों मंत्रमुग्ध कर दिया। नववर्ष के मद्देनजर भी महोत्सव में खास इंतजाम किए गए थे। मंगलवार को महोत्सव में लोगों का खासा जमावड़ा रहा। इस मौके पर कृष्ण कुमार पांडेय खुन्न, आकाश अग्रवाल, विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. गोपाल नंदन, राघवेंद्र, गिरीश कुमार, जयांश श्रीवास्तव, अरुण द्विवेदी, बृजमोहन तिवारी, मोहित मिश्र, रेणुका श्रीवास्तव, रागिनी ¨सह, संदीप तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, कल्पना वर्मा, मोहित यादव आदि थे।