अयोध्या महोत्सव का उद्घाटन करेंगे उपमुख्यमंत्री
अयोध्या : गुरुवार से होने वाले अयोध्या महोत्सव का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे। वे गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पहुंचे। इसके बाद वे अयोध्या जाकर बजरंगबली व भगवान राम का दर्शन करेंगे। इसके बाद करीब साढ़े 12 बजे बड़ा भक्तमाल मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे मोरारी बापू की कथा में शामिल होंगे। अपराह्न एक बेज वे जीआइसी में होने वाले अयोध्या महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। अयोध्या महोत्सव में करीब एक घंटा रहने के बाद अपराह्न सवा दो बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। यह जानकारी अयोध्या महोत्सव न्यास के संरक्षक व नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने दी। मंगलवार को नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता व महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव आदि ने महोत्सव स्थल का भूमिपूजन किया।
अयोध्या : गुरुवार से होने वाले अयोध्या महोत्सव का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे। वे गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे अयोध्या जाकर बजरंगबली व भगवान राम का दर्शन करेंगे। करीब साढ़े 12 बजे बड़ा भक्तमाल मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे मोरारी बापू की कथा में शामिल होंगे। अपराह्न एक बजे वह जीआइसी में होने वाले अयोध्या महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। अयोध्या महोत्सव में करीब एक घंटा रहने के बाद अपराह्न सवा दो बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। यह जानकारी अयोध्या महोत्सव न्यास के संरक्षक व अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने दी। मंगलवार को अयोध्या विधायक व महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव आदि ने महोत्सव स्थल का भूमिपूजन किया।
महोत्सव उद्घाटन में जिले के सभी विधायकगण व अन्य महत्वपूर्ण हस्तियां शामिल होंगी। न्यास अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि 28 दिसंबर को फूलों की होली व मयूर नृत्य होगा। इसके बाद 29 दिसंबर को मोरिया कच्छी घोड़ी नृत्य का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन स्टांप एवं पंजीयन मंत्री नंदकुमार नंदी करेंगे। आगामी 30 दिसंबर को प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुनील पाल की प्रस्तुति होगी। आगामी 31 दिसंबर को भोजपुरी गायक विवेक पांडेय अपनी प्रस्तुति देंगे। दो जनवरी की शाम को प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी लोकसंगीत की छटा बिखरेंगी, कार्यक्रम का उद्घाटन संस्कृति मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी करेंगे। तीन जनवरी को राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन का उद्घाटन सहकारिता मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा करेंगे। चार जनवरी की शाम को उड़ीसा के गोटी पुआ नृत्य व छाऊ नृत्य की छटा बिखरेगी, जिसमें कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी करेंगी। महोत्सव का समाप्त छह जनवरी को होगा। अपराह्न दो बजे समापन समारोह की शुरुआत होगी, जिसके मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य होंगे।