Coronavirus Effect: रामनवमी मेले पर प्रतिबंध, जिला प्रशासन ने लगाई रोक; लौटाए जाएंगे श्रद्धालु
जिला प्रशासन ने राम नवमी मेला पर रोक जिलाधिकारी अनुज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी जारी किया लिखित आदेश
अयोध्या, जेएनएन। Shri Rammandir in Ayodhya: जिला प्रशासन ने राम नवमी मेला पर रोक लगा दी है। दो अप्रैल तक श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सभी को जिले की सीमा से वापस कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी अनुज झा ने यह जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है। उन्होंने बताया कि लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। रामनवमी मेले पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही जिला प्रशासन ने एडवाइजरी भी जारी की है। गौरतलब है कि अयोध्या जनपद के समस्त मंदिर धार्मिक स्थल पर कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव हेतु भीड़ इकट्ठा होने पर प्रतिबंधित रहेगा। रामनवमी मेला 25 मार्च से शुरू होना था, जबिक दो अप्रैल को रामजन्मोत्सव है।
कोरोना वायरस से देश भर में दहशत का माहौल है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार भी बचाव को लेकर हर कदम उठा रही है। वहीं, अयोध्या के रामनवमी मेले पर भी संकट के बादल मंडराते देख शनिवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास पर गोपनीय बैठक की गई।
रामनवमी मेले पर प्रतिबंध।जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी।
1-अयोध्या में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक।2 अप्रैल तक लगाया गया प्रतिबंध।
2- बाहर से आ रहे श्रद्धालु और दर्शनार्थियों को अयोध्या जनपद के बॉर्डर पर ही रोक वापस कर दिया जाएगा।
3- सरयू नदी में सामूहिक स्नान पर भी प्रतिबंध। 2 अप्रैल तक सरयू में सामूहिक स्नान पर भी प्रतिबंध।
4- अयोध्या जनपद के समस्त होटल धर्मशाला लॉज में यात्री निवास में 2 अप्रैल तक कोई भी बुकिंग नहीं।