मास्टर प्लान के तहत होगा अयोध्या का विकास
फैजाबाद : कमिश्नर मनोज मिश्र ने कहा कि फैजाबाद-अयोध्या महायोजना (मास्टर प्लान) के तहत अयोध्या का सर्
फैजाबाद : कमिश्नर मनोज मिश्र ने कहा कि फैजाबाद-अयोध्या महायोजना (मास्टर प्लान) के तहत अयोध्या का सर्वांगीण विकास किया जाना है। 14 कोसीपरिक्रमा मार्ग स्थित जमथरा से ब्रहमकुंड गुरुद्वारा मार्ग के अतिक्रमण को हटवा उसे ग्रीन वेल्ट के रूप में विकसित कराने को कहा। उन्होंने कहा कि गुप्तारघाट से लेकर चौधरी चरण ¨सह घाट तक पर्यटकों के लिए नौकायान सुविधा मिलनी है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष जनप्रतिनिधियों की बैठक अयोध्या के विकास के लिए बुलाई गई थी।
बैठक में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अयोध्या-फैजाबाद क्षेत्र में साफ-सफाई व सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को जरूरी बताया। उन्होंने ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए मल्टी स्टोरी पार्किंग का सझाव दिया। बताया गया कि सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 4.27 करोड़ का प्रस्ताव शासन में लंबित है। विधायक अयोध्या वेदप्रकाश गुप्ता का सुझाव रहा कि संपूर्ण अयोध्या क्षेत्र के विकास के लिए सभी विभागों में बेहतर समन्वय होना चाहिए। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि शहर में कई सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया है। बिजली के खंभे न हटने से चौड़ीकरण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के 104 आंतरिक मार्गों को सीसी रोड में तब्दील किया जाना है। अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी ने कहा कि सड़कें चौड़ी की जा रही हैं। बिना एनओसी के बिजली पोल न लगाए जाने का सुझाव दिया। बैठक में सासंद लल्लू ¨सह, विधायक बीकापुर शोभा ¨सह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल ¨सह, नगर आयुक्त आरएस गुप्ता, डीएफओ रवि ¨सह व सीएमओ एके गुप्त सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।