अविवि में लगेगा फूल से इत्र बनाने का संयंत्र
फैजाबाद: डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वीसी प्रो.मनोज दीक्षित का प्रयास रंग लाने लगा ह
फैजाबाद: डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वीसी प्रो.मनोज दीक्षित का प्रयास रंग लाने लगा है। प्रवेश परीक्षा व परिणाम में पारदर्शिता प्रतिष्ठित करने की कोशिश के बीच उनकी ओर से उठाए गए सामाजिक सरोकार की दिशा में कदम अब नतीजा देने के मुहाने पर हैं। इसी क्रम में युवाओं को रोजगार से जोड़ने को लेकर विवि में फूल से इत्र बनाने का प्लांट जल्द लगाया जाएगा। यह पॉयलेट प्रोजेक्ट है, इसके अंतर्गत डिमांशट्रेशन भी होना है। एक माह के भीतर ही इस संयत्र के शुरू होने की संभावना है। पहले चरण में अयोध्या के पांच मंदिरों से करार किया जाएगा। इसके अंतर्गत भगवान को चढ़ाए गए फूल को हासिल करने का अनुबंध करने की तैयारी शुरू हो गई है। इन्हीं फूलों से विवि परिसर में ही इत्र निर्मित किया जाएगा।
पूर्व में विवि प्रशासन ने कनौज के सुगंध एवं सरस विकास केंद्र से एमओयू किया गया। यह केंद्र पुष्प से इत्र बनाता है। ये केंद्र व विवि प्रशासन मिलकर पूर्वांचल में एरोम टेक्नोलॉजी की संभावना तलाश रहे हैं। इसी को लेकर पांच जून को एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है। विवि में लगने वाला प्लांट में इस दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है। विवि प्रशसान इन दिनों विवि में पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक प्लांट लगाने जा रहा है। पहले चरण में विवि प्रशासन हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वर नाथ, छोटी देवकाली व बड़ी देवकाली से समझौते पर हस्ताक्षर कराने की तैयारी कर रहा है। इन मंदिरों से भगवान को चढ़ाए जा चुके फूलों को विवि प्रशासन हासिल करेगा, जिससे इत्र बनाया जाएगा। समझौते का प्रारूप क्या होगा, किस तरह संचालित होगा, इसे किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार वीसी के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के मौके पर विवि प्रशासन इस दिशा में बढ़ना चाहता है। इसमें आम लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। वे इस तकनीक को जान व समझ सके और रोजगार हासिल कर सके। जानकारी के अनुसार अयोध्या के मंदिरों से तकरीबन दस ¨क्वटल निर्माल्य निकलता है। अब इसका उपयोग किया जा सकेगा। इस कार्य में जुटे पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.जसवंत ¨सह ने बताया कि इस दिशा में कार्य किया ज रहा है। पहले चरण में मंदिरों से अनुबंध किया जाएगा। जल्द ही यह प्लांट लग जाएगा, इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।
------------------------------
एरोम तकनीकी पर आधारित कोर्स
फैजाबाद: विवि प्रशासन फूल से इत्र बनाने की तकनीक एरोम पर सर्टिफिकेट कोर्स संचालन करने जा रहा है पर इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। इस भी प्रारूप बन रहा है। अगले सत्र से इसे संचालित किया जाएगा। इस कोर्स के शुरू होने के बाद क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा दी जा सकेगी।