अभिभावक संघ के चुनाव में मनमानी
बीकापुर (फैजाबाद): खजुरहट स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कालेज में मनमाने तरीक
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 11:51 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 11:51 PM (IST)
बीकापुर (फैजाबाद): खजुरहट स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कालेज में मनमाने तरीके से अभिभावक संघ का चुनाव कराए जाने से अभिभावकों में आक्रोश है। इसकी ऑनलाइन शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर जिलाधिकारी से की गई है। खजुरहट निवासी अंजनी कुमार उपाध्याय का आरोप है कि गत 12 अगस्त को विद्यालय प्रशासन ने बिना अभिभावकों को सूचना दिए एक व्यक्ति को संघ का निर्विरोध अध्यक्ष बना दिया। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के माध्यम से अभिभावकों को सूचना देकर नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें