Move to Jagran APP

बुझते किसान आंदोलन को नया जीवन दिया अजित ने : अवधेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निधन पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल व समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर)ने गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद ने कहा कि अजित सिंह जैसे नेताओं की क्षतिपूर्ति संभव नहीं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 11:49 PM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 11:49 PM (IST)
बुझते किसान आंदोलन को नया जीवन दिया अजित ने : अवधेश
बुझते किसान आंदोलन को नया जीवन दिया अजित ने : अवधेश

अयोध्या: पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निधन पर समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल व समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर)ने गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद ने कहा कि अजित सिंह जैसे नेताओं की क्षतिपूर्ति संभव नहीं। वह हमेशा किसानों की आवाज रहे। बुझते किसान आंदोलन के लिए वह आक्सीजन बन आगे आए। उनके समर्थन से ही किसान आंदोलन को नई ताकत मिली जो आज भी चल रहा है। अजित सिंह को कभी किसान नहीं भूला पाएगा। जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि चौधरी अजित सिंह का निधन किसी सदमे से कम नहीं। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने उन्हें किसान नेता बताया।कहा, किसानों की बेहतरी के लिए उनका पूरा जीवन समर्पित रहा। पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां ने किसानों का सच्चा हितैषी बताया। पूर्व विधायक अभय सिंह ने उनके निधन को भारतीय राजनीति की एक बड़ी क्षति बताया। एमएलसी हीरालाल यादव और एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने भी निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव के अनुसार जिला पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमृत राजपाल, जिला महासचिव बख्तियार खान, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, एजाज अहमद,अनूप सिंह, पारसनाथ यादव, राहुल सिंह, छोटेलाल यादव, पार्षद हाजी असद अहमद, दानबहादुर सिंह, रामअचल यादव ने भी शोक जताया।

loksabha election banner

-------------

रालोद ने भी याद किया अपने नेता को

जासं, अयोध्या : राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय आनंदनगर गौहनिया चौराहा में रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल की अध्यक्षता में शोकसभा की। चौधरी अजित के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष ने कहा, चौधरी साहब का ऐसे वक्त पर जाना बहुत बड़ी क्षति है, जब किसान आंदोलित है। उनका निधन किसानों के लिए बड़ा झटका है। रालोद अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बेचूलाल ज्ञान ने कहा किसानों, गरीबों व मजदूरों की आवाज उनके न रहने से मौन हो गई ।

पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष रामप्रसाद रसिक, रालोद प्रदेश महासचिव विश्वेनाथ मिश्र, मायाराम वर्मा, जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, डॉ. शांति देवी भी गहरा दुख प्रकट किया। शोक सभा में रामशंकर वर्मा, नेतराम वर्मा, करियाराम वर्मा, श्याम सिंह पटेल, अवधेश रावत,विश्वनाथ पटेल,देवी शरण वर्मा,हरिश्चंद्र यादव, बबलू यादव, अमित पांडेय शामिल रहे। समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) प्रदेश अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के निधन पर दुख जता श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा की चौधरी अजित सिंह ने अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हों पर चल किसानों, गरीबों, शोषित व वंचित वर्ग के विकास एवं उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.