अधिवक्ताओं की छह दिन पुरानी हड़ताल स्थगित
स बोर्ड पर चस्पा कर दी। इस संबंध में सामान्य सदन की बैठक नही की गई। हड़ताल स्थगित होने पर न्यायिक अधिकारियों, बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं व वादकारियों ने राहत की सांस ली। उल्लेखनीय है कि अधिवक्
अयोध्या : अधिवक्ताओं की छह दिनों पुरानी हड़ताल सोमवार को स्थगित कर दी गई। अधिवक्ता बालमुकुंद ¨सह पर हमले में आरोपित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हड़ताल को स्थगित किए जाने की सूचना अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अर¨वद ¨सह ने नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी। सामान्य सदन की बैठक नहीं की गई। हड़ताल स्थगित होने पर न्यायिक अधिकारियों, बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं व वादकारियों ने राहत की सांस ली।
अधिवक्ता व परिवार के सदस्यों पर बीते सोमवार को जानलेवा हमला किया गया था। घटना रौनाही थाना क्षेत्र के मजनावां गांव की थी। इसी को लेकर अधिवक्ताओं ने हड़ताल की थी। इसी के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल जारी रही। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने राजमार्ग जाम करने का निर्णय किया था। जिला जज जीके पांडे के आश्वासन पर रास्ताजाम टाल दिया गया था। इसी बीच पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।