Move to Jagran APP

कार्यप्रवृत्ति से खुश न्यायमूर्ति ने भेंट की एआइआर मैनुअल

फैजाबाद : अधिवक्ताओं की कार्यप्रवृत्ति से खुश होकर जिले के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति डीके उपा

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 11:29 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 11:29 PM (IST)
कार्यप्रवृत्ति से खुश न्यायमूर्ति ने भेंट की एआइआर मैनुअल
कार्यप्रवृत्ति से खुश न्यायमूर्ति ने भेंट की एआइआर मैनुअल

फैजाबाद : अधिवक्ताओं की कार्यप्रवृत्ति से खुश होकर जिले के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय ने फैजाबाद बार एसोसिएशन को एआइआर मैनुअल भेंट की है। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। न्यायमूर्ति शनिवार को जिला न्यायालय के निरीक्षण के लिए आए थे। निरीक्षण के बाद वह वकालतखाना में अधिवक्ताओं से मुखातिब थे।

loksabha election banner

नरेंद्रदेव सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष अर¨वद ¨सह की अगुवाई में न्यायमूर्ति व जिलाजज एसएएच रिजवी को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। कचहरी में संसाधन की कमी पर उन्होंने कहा कि यह उनकी जानकारी में है, वह निजी तौर पर निराकरण का प्रयास कर रहे हैं। नई बि¨ल्डग तैयार हो जाने के बाद कई दिक्कतें स्वत: दूर हो जाएंगी। कचहरी के जलभराव को दूर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

दीवानी न्यायालय से अस्थाई स्थगन कम मिलने की चिरपरचित समस्या पर चर्चा प्रशासनिक जज ने एक घटना का जिक्र किया, जिससे यह संदेश आया कि प्रभावशाली लोग वास्तविक पीड़ितों के हिस्से का न्याय हड़पने न पाएं। न्यायमूर्ति ने कहा कि अधिवक्ताओं की कार्यप्रवृत्ति अच्छी बात है, जिला जज से सभी का पूर्ण सहयोग है, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कमिश्नरी न्यायालय के एक मुकदमें की पत्रावली का जिक्र करते हुए बताया कि इसकी आर्डर शीट के 37 तारीखों में 36 तारीखों हड़ताल की थीं। अब स्थिति में सुधार हुआ है। अध्यक्ष अर¨वद ¨सह व उनकी टीम इसके लिए बधाईे का पात्र हैं। इससे पहले अध्यक्ष व मंत्री पर¨वद्रकुमार मिश्र ने कचहरी से जुड़ी कई समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में एडीजे प्रथम अमरजीत त्रिपाठी, उपाध्यक्ष बीएल वर्मा शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.