सात समंदर पार भी रामनगरी के दीवाने
देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रामनगरी के प्रति लोगों में दीवानगी व दिलचस्पी दिन ब दिन बढ़ रही हैं। इसका अंदाजा राम की पैड़ी पर जारी विशेष कवर की हाल में हुई डिमांड से आसानी से लगाया जा सकता है। सात समुंदर पार से भी इसकी मांग हुई है। इस विशेष कवर को अभी चंद दिन पहले ही जारी किया गया पर लंदन, कुवैत व अमेरिका से 15 विशेष कवर की मांग हो गई है। इतना ही नहीं विदेशों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों में
अयोध्या : देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रामनगरी के प्रति लोगों में दिलचस्पी बढ़ रही हैं। इसका अंदाजा राम की पैड़ी पर जारी विशेष कवर की हाल में हुई मांग से लगाया जा सकता है। विशेष कवर को अभी चंद दिन पहले जारी किया गया, पर लंदन, कुवैत व अमेरिका से 15 विशेष कवर की मांग हो गई है। इतना ही नहीं विदेशों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में राम की पैड़ी के दीवाने हैं। देश के विभिन्न राज्यों से 347 विशेष कवर की मांग हुई है।
इससे पूर्व दीपोत्सव ने अयोध्या को वैश्विक फलक पर नई पहचान दी। अब राम की पैड़ी पर जारी विशेष कवर चर्चा का विषय है और इस उपलब्धि को आगे बढ़ा रहा है। लंदन से गिरजेश प्रताप ¨सह, अमेरिका के हरेंद्र व कुवैत से अरिवंद यादव ने 15 विशेष कवर की मांग भेजी है। इलेक्ट्रानिक मनी आर्डर भेजकर अयोध्या प्रधान डाकघर को इसकी कीमत अदा की है। विशेष कवर की कीमत 20 रुपये है। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों के रहने वाले लोगों ने विशेष कवर की मांग की है। इसमें पंजाब से अधिक डिमांड हैं। सीनियर पोस्ट मास्टर सुरेंद्र पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। विशेष में राम की पैड़ी का आकर्षक चित्र व इसकी स्थापना के बारे में बताया गया है।
-----------
विशेष कवर से दीपोत्सव व स्वच्छता की ब्रा¨डग
-डाक विभाग ने राम की पैड़ी पर विशेष कवर से दीपोत्सव की ब्रा¨डग की है। इस पर राम की पैड़ी की स्थापना से लेकर लाखों श्रद्धालुओं के स्नान का जिक्र करते हुए बताया गया है कि यहीं पर दीपोत्सव का पर्व मनाया जाता है। विशेष कवर पर स्वच्छता का संदेश भी अंकित है। अवध पैक्स के निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि राम की पैड़ी के माध्यम से दीपोत्सव के बारे में लोगों को बताया गया है।