Move to Jagran APP

दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद जमानत के बाद पहुंचे अयोध्या, किया हनुमानगढ़ी में दर्शन

Swami Chinmayanand Case स्वामी चिन्मयानंद को शुक्रवार को ही अयोध्या पहुंचना था लेकिन अपनी इस यात्रा को गोपनीय रखते हुए वह देर रात पहुंचे और बाइपास पर एक होटल में ठहरे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 12:25 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 12:51 PM (IST)
दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद जमानत के बाद पहुंचे अयोध्या, किया हनुमानगढ़ी में दर्शन
दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद जमानत के बाद पहुंचे अयोध्या, किया हनुमानगढ़ी में दर्शन

अयोध्या, जेएनएन। शाहजहांपुर में अपने ही लॉ कॉलेज की छात्रा के यौन शोषण के आरोप में करीब पांच महीने तक जेल में बंद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद शनिवार को अयोध्या पहुंचे। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में गृह राज्यमंत्री रहे स्वामी चिन्मयानंद ने आज चुपचाप अयोध्या के हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां पर उन्होंने हनुमंतलला का दर्शन किया और वापस लौट गए।

loksabha election banner

स्वामी चिन्मयानंद को शुक्रवार को ही अयोध्या पहुंचना था, लेकिन अपनी इस यात्रा को गोपनीय रखते हुए वह देर रात पहुंचे और बाइपास पर एक होटल में ठहरे। शनिवार सुबह हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद वह लखनऊ रवाना हो गए। चिन्मयानंद जमानत पर रिहा हुए हैं। उनके यहां आने की जानकारी भी कम ही लोगों को थी, जो उनके बेहद करीबी थे वही उनकी यात्रा से वाकिफ थे।

हनुमानगढ़ी का दर्शन कर चिन्मयानंद चुपचाप अयोध्या से लखनऊ रवाना हो गए। इस दौरान चिन्मयानंद मीडिया को देखते जल्दी से अपने वाहन में बैठ गए और बिना कुछ बोले चुपचाप चले गए।

स्वामी चिन्मयानंद बीते पांच महीने से शाहजहांपुर जेल में बंद थे। उनको इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बीती चार फरवरी जेल से रिहा किया गया था। जमानत पर जेल से रिहाई के बाद उसके आश्रम पर पूजा के बाद प्रसाद रूप में सैकड़ों लोगों को भोजन कराया गया। इतना ही नहीं राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों ने उसकी अगवानी करते हुए सलामी भी दी थी। वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुमुक्षु आश्रम पहुंचे थे।

हाई कोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद मुमुक्षु आश्रम में पूजा अर्चना की गई तथा प्रसाद के रूप में स्वामी चिन्मयानंद के समर्थकों को भोजन भी कराया गया। बुधवार को जेल से रिहाई के बाद चिन्मयानंद ने गुरुवार दोनों कॉलेजों का भ्रमण भी किया। कॉलेज की व्यवस्था देखी और इसके बाद वह मुमुक्षु आश्रम परिसर में भी घूमे।

स्वामी चिन्मयानंद पर उनके ही कॉलेज स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढऩे वाली एक छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया था। यौन उत्पीडऩ के केस में स्वामी चिन्मयानंद की जमानत पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 16 नवंबर को फैसला सुरक्षित रखा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.