अविवि: श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करने में लाएं तेजी
अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने शनिवार को श्रीराम शोध पीठ का औचक निरीक्षण किया। कुलपति ने प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित बनाई गईं भित्तचित्र का देखा और सराहा। उन्होंने श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना को लेकर चर्चा की। शोध पीठ के समन्वयक प्रो.अजय प्रताप सिंह ने उन्हें योजना की जानकारी दी। कुलपति ने प्रतिमा की स्थापना के लिए स्थल का जायजा भी लिया। उन्होंने इस दिशा में शीघ्रता लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर कुलप
अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने शनिवार को श्रीराम शोध पीठ का औचक निरीक्षण किया। श्रीराम के जीवन पर आधारित भित्ति चित्र को देखा और सराहा। उन्होंने श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना को लेकर चर्चा की। शोध पीठ के समन्वयक प्रो.अजय प्रताप सिंह ने उन्हें योजना की जानकारी दी। कुलपति ने प्रतिमा की स्थापना के लिए स्थल का जायजा भी लिया। इस दिशा में शीघ्रता लाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि प्रभु श्रीराम का हम सभी के जीवन में विशेष महत्व है। वे हमारे आदर्श हैं। प्रभु के आदर्शों पर चलकर ही रामराज्य की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। कुलपति ने शोध पीठ के समन्वयक से शोध पीठ में प्रभु श्रीराम पर अबतक हुए व्याख्यान एवं शोध कार्यों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय डॉ. विनोद चौधरी, इंजीनियर अनुराग सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार उपस्थित रहे।