अवध प्रांत में एबीवीपी बनाएगा साढ़े तीन लाख सदस्य
मजबूती करने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। शनिवार को आगामी कार्यक्रम योजना पर्यावरण संरक्षण के साथ ही लोक सभा चुनाव की बैठक पर चर्चा हुई। इस बैठक में प्रांत के सभी 13 जिलों के चुनिदा 150 कार्यकर्ताओं रहे। बैठक नौ सत्रों में होगी। इस दौरान मुख्यत प्रांत उपाध्यक्षा डॉ. मीनू दूबे प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र सिंह विभाग संगठन मंत्री राजकुमार मानसभूषण त्रिपाठी पंकज पाठक प्रांत कार्यालय मंत्री सत्यम मिश्र प्रांत सहमंत्री आकाश पटेल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बृजेश वर्मा संगठन मंत्री अजय प्रताप शशांक कसौधन युगल तिवारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे
अयोध्या : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अवध प्रांत कार्यकारिणी की दो दिनी बैठक उदासीन आश्रम रानोपाली में शुरू हुई। इसकी शुरुआत क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गड़िया, प्रांत संगठन मंत्री घनश्याम शाही व प्रांत मंत्री राहुल वाल्मीकि ने की। शनिवार को सदस्यता, इकाई, कार्यपद्धति आदि मुद़्दों पर मंथन हुआ। प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि ने कहा कि आगामी सत्र में परिषद व्यापक विस्तार की तैयारी कर रही है। साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राओं को सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने 15 सौ कैंपस में कार्यकारिणी के गठन का लक्ष्य रखा। इस दौरान अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से संवाद साधा और संगठन को मजबूती करने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
शनिवार को आगामी कार्यक्रम, योजना, पर्यावरण संरक्षण के साथ ही लोकसभा चुनाव पर चर्चा हुई। बैठक में प्रांत के सभी 13 जिलों के चुनिदा 150 कार्यकर्ता शामिल रहे। बैठक नौ सत्रों में होगी। इस दौरान मुख्यत: प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. मीनू दुबे, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र सिंह, विभाग संगठन मंत्री राजकुमार, मानसभूषण त्रिपाठी, पंकज पाठक, प्रांत कार्यालय मंत्री सत्यम मिश्र, प्रांत सहमंत्री आकाश पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बृजेश वर्मा, संगठन मंत्री अजयप्रताप, शशांक कसौधन, युगल तिवारी उपस्थित रहे।