आप की मंदिर बचाओ यात्रा आज से
अयोध्या : आम आदमी पार्टी की भाजपा भगाओ-मंदिर बचाओ यात्रा शनिवार से आरंभ होगी। नयाघाट से पूर्वाह्न 11 बजे आरंभ होने वाली यात्रा की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। राज्यसभा सदस्य संजय ¨सह के नेतृत्व में काशी तक निकलने वाली यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। नया घाट से लेकर फैजाबाद शहर व जिलों की सीमा चौरे बाजार तक हो¨ल्डग व पोस्टर आदि लगाए गए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत ¨सह ने बताया कि यात्रा में दिल्ली के विधायक पवन शर्मा, नरेश बालियान, अखिलेशपति त्रिपाठी, एमडी शर्मा, महेंद्र गोयल सहित दर्जन भर से अधिक विधायकगण शामिल होंगे। साथ ही केशवपुर मंडी के चेयरमैन राधेश्याम शर्मा, पश्चिम प्रांत के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष संजीव ¨सह, अवध प्रांत की अध्यक्ष बृज कुमारी, रुहेलखंड प्रांत के अध्यक्ष निर्मल मिश्रा सहित प्रदेश भर के कार्यकर्ता आएंगे।
अयोध्या : आम आदमी पार्टी की भाजपा भगाओ-मंदिर बचाओ यात्रा शनिवार से आरंभ होगी। नयाघाट से पूर्वाह्न 11 बजे आरंभ होने वाली यात्रा की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। राज्यसभा सदस्य संजय ¨सह के नेतृत्व में काशी तक निकलने वाली यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। नयाघाट से लेकर फैजाबाद शहर व जिलों की सीमा चौरेबाजार तक हो¨ल्डग व पोस्टर आदि लगाए गए हैं।
प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत ¨सह ने बताया कि यात्रा में दिल्ली के विधायक पवन शर्मा, नरेश बालियान, अखिलेशपति त्रिपाठी, एमडी शर्मा, महेंद्र गोयल सहित दर्जन भर से अधिक विधायकगण शामिल होंगे। केशवपुर मंडी के चेयरमैन राधेश्याम शर्मा, पश्चिम प्रांत के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष संजीव ¨सह, अवध प्रांत की अध्यक्ष बृज कुमारी, रुहेलखंड प्रांत के अध्यक्ष निर्मल मिश्र सहित प्रदेश भर के कार्यकर्ता आएंगे।
उन्होंने बताया कि यात्रा का तुलसी उद्यान, टेढ़ीबाजार, साकेत महाविद्यालय, रानोपाली, साहबगंज, रीडगंज, चौक, फतेहगंज, मकबरा, नाका, मसौधा, पिपरी, जलालपुर, बीकापुर, खजुराहट, चौरे बाजार समेत अन्य स्थानों पर भव्य स्वागत होगा। अपराह्न दो बजे यात्रा सुल्तानपुर की सीमा में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहाकि भाजपा ऐतिहासिक व प्राचीन धरोहरों को नष्ट कर रही है। उन्होंने कहाकि अयोध्या और काशी की पहचान मंदिरों से रही है, जबकि भाजपा इन्हें ध्वस्त करना चाहती है। इसलिए यात्रा निकालकर जनजागरण किया जाएगा। यात्रा के लिए जिलाध्यक्ष गंगाबक्स ¨सह, मो. नदीमरजा, अनिल प्रजापति, मो. इस्त्राइल, रामकुमार साहनी, एमपी ¨सह, अमन गुप्ता, रामजी ¨सह, गायत्री मिश्रा, प्रहलाद शर्मा, डॉ. शौकत अली, नोमान अहमद, मायाराम राम वर्मा, जेपी तिवारी, गुरुप्रसाद यादव, राजमनि गौड़ आदि को जिम्मेदारी दी गई है।