चौरासी कोसी परिक्रमा का जगह-जगह भव्य स्वागत
संसू अमानीगंज (अयोध्या) विश्व हिदू परिषद के हनुमान मंडल अयोध्या धाम की
अमानीगंज (अयोध्या) : विश्व हिदू परिषद के हनुमान मंडल अयोध्या धाम की 84कोसी परिक्रमा रात्रि पड़ावस्थल सिड़सिड़ में रामसजीवन मिश्र के आवास से निकलकर सुबह अमरगंज बाजार पहुंची। यहां परिक्रमार्थियों का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक प्रमुख अरविद पांडेय के नेतृत्व में देवशरण वर्मा, रामदत्त तिवारी, महादेव विश्वकर्मा, अमरनाथ शुक्ल, रामशरण दुबे ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। रास्ते में अनेक स्थानों पर परिक्रमार्थियों का भव्य स्वागत किया गया।
दूसरी ओर 84 कोसी की पारंपरिक परिक्रमा महंत गयादास की अगुवाई में विभिन्न स्थानों से होते हुए शनिवार शाम 9वें पड़ाव पौराणिक स्थल जन्मेजयकुंड सिड़सिड़ पहुंची। सिड़सिड़ पहुंचने पर पंडित विजय किशोर के नेतृत्व में गांववासियों ने स्वागत सत्कार किया। भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की। ओंकारदास के संयोजन में चल रहे त्यागी संतों, नागा साधुओं की टोली रात्रि विश्राम के लिए बाबा कुटिया मंझनपुर पहुंची, जहां पर ठाकुर आनंद बिहारी ट्रस्ट के बाबा सुशील दास, संतोष मिश्र, गुड्डू तिवारी ने सबका स्वागत किया। इस दौरान नागा साधु अलग-अलग जगहों पर धुनी रमाए रहे। सुबह ढेमा वैश्य से विभिन्न रास्ते होकर निकले परिक्रमार्थियों का स्वागत किया गया।
परिक्रमा में फैजाबाद, अयोध्या के अलावा बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड के लोग शामिल है। शनिवार सायं सिड़सिड़ में भाजपा नेता रामसजीवन मिश्र के आवास पर रात्रि भोजन एवं विश्राम किया। सुबह जलपान कर परिक्रमा अमरगंज के लिए रवाना हुई। परिक्रमा की अगुवाई कर रहे सुरेंद्र सिंह कहते हैं कि परिक्रमा मार्ग पर शौचालय, पानी एवं यात्री शेड व सुरक्षा का उचित प्रबंध न होने से कहीं-कहीं मुश्किलों का सामना करना पड़ जाता है। यात्रा के नवें दिन अमरगंज बाजार पहुंचे लगभग 300 साधु संतों, गृहस्थों को भोजन कराया गया। विश्राम के करने के बाद परिक्रमा रात्रि विश्राम स्थल ब्लॉक संसाधन केंद्र अमानीगंज के लिए जयकारा लगाते हुए रवाना हुई, जहां पर अवनीश सिंह के नेतृत्व में परिक्रमार्थियों का स्वागत किया जाएगा।