80 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास करेंगे रेलमंत्री
फैजाबाद : अयोध्या रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में कार्य तेज होता दिख रहा है। अ
फैजाबाद : अयोध्या रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में कार्य तेज होता दिख रहा है। अयोध्या में रेल सेवा विस्तार के क्षेत्र में इसे बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है। ऐसी ही कई बड़ी सौगातें देने के लिए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा एकबार फिर अयोध्या वासियों के बीच होंगे। आगामी 20 फरवरी को रेल राज्यमंत्री अयोध्या जंक्शन पर 80 करोड़ की रेल परियोजना का शिलान्यास करने आ रहे हैं।
शनिवार को सांसद लल्लू ¨सह के साथ डीआरएम सतीश कुमार व उनके मातहत अधिकारियों ने अयोध्या जंक्शन का जायजा लिया। सांसद ने मंत्री के कार्यक्रम स्थल से लेकर स्टेशन पर अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की तथा उनमें आवश्यक सुधार के निर्देश दिया।
अयोध्या स्टेशन को जम्मू स्थित कटड़ा रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित करने की योजना रेलवे ने बनाई है। अयोध्या में रेल विकास की इस योजना की ओर रेल मंत्रालय का ध्यानाकर्षण कराने में सांसद का प्रयास महत्वपूर्ण स्थान रखता है। परियोजना में स्टेशन के नए भवन, पार्क, प्लेटफार्म पर नए शौचालय, नए प्रवेश व निकास द्वार सहित कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। अयोध्या रेलवे स्टेशन के निकट स्थित साकेत होटल के पास रेल राज्यमंत्री का कार्यक्रम तय किया गया है। सांसद व रेल अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया। शिलान्यास कार्यक्रम के साथ ही फैजाबाद जंक्शन पर बनकर तैयार स्वचालित सीढ़ी, प्लेटफार्म एक का विस्तार, लिफ्ट आदि हो चुके विकास कार्य का लोकार्पण भी किया जाएगा। अयोध्या के बाद अधिकारियों ने फैजाबाद जंक्शन का भी जायजा लिया। डीआरएम ने आयोजन को भव्य बनाने के लिए स्थानीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहाकि आयोजन की तैयारी में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए। सांसद ने कहाकि मोदी सरकार ने अयोध्या के विकास का जो सपना देखा है, उसे पूरा करने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। आने वाले दिनों में अयोध्या जंक्शन की तस्वीर अंतरराष्ट्रीय स्तर की दिखाई देगी। 2016-17 में जब रेल बजट के दौरान आस्था सर्किट में अयोध्या का नाम नहीं आया तो सांसद लल्लू ¨सह ने रेलमंत्री से आस्था सर्किट से जोड़ने की मांग उठाई। रेलवे स्टेशन का निर्माण का जिम्मा राईट्स एजेंसी को दिया गया है। ये वही एजेंसी है जिसने जम्मू के कटड़ा रेलवे स्टेशन का निर्माण किया है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि अयोध्या क विकास की कड़ी में रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण अहम स्थान रखेगा। उनके साथ जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, ओमप्रकाश ¨सह, डॉ. बीडी द्विवेदी, परमानंद मिश्र, अखंड ¨सह ¨डपल, अमित व वाणिज्य निरीक्षक अजय ¨सह आदि मौजूद रहे।
..........
पेश किया जाएगा मॉडल
- अयोध्या को विश्व स्तर का बनाने के लिए जो मॉडल तैयार किया गया उसका भी प्रदर्शन रेलवे करेगी। सांसद ने रेल राज्यमंत्री के समक्ष इसे लेकर इच्छा जाहिर की थी कि स्थानीय जनता देखना चाहती है कि अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन के रूप में अयोध्या जंक्शन का स्वरूप कैसा होगा। शनिवार को डीआरएम ने सांसद को अवगत कराया कि स्टेशन का मॉडल तैयार किया जा रहा है। इस मॉडल को भी आयोजन के दिन जनता के सामने रखा जाएगा।