70 प्रकाशकों की किताबों से रूबरू होंगे पुस्तक प्रेमी
अयोध्या फैजाबाद शहर के कृष्णा पैलेस परिसर में छह दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन आगामी 19 से 24 अक्टूबर के मध्य होगा। यह आयोजन स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात अधिवक्ता नारायण दास खत्री की स्मृतियों को जीवंत करेगा। इस मौके पर पुस्तक प्रेमी 70 प्रकाशकों की किताबों से रूबरू हो सकेंगे। यह जानकारी मेला प्रभारी रीता खत्री ने मंगलवार को पत्रकारों को दी। इस मौके पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राजकुमार खत्री नमिता मेहरोत्रा डॉ. वीएन अरोड़ा राकेश केसरवानी करुणेश श्रीवास्तव सुप्रीत कपूर मौजूद रहे।
अयोध्या : फैजाबाद शहर के कृष्णा पैलेस परिसर में छह दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन आगामी 19 से 24 अक्टूबर के मध्य होगा। यह आयोजन स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात अधिवक्ता नारायण दास खत्री की स्मृतियों को जीवंत करेगा। इस मौके पर पुस्तक प्रेमी 70 प्रकाशकों की किताबों से रूबरू हो सकेंगे। यह जानकारी मेला प्रभारी रीता खत्री ने मंगलवार को पत्रकारों को दी। इस मौके पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राजकुमार खत्री, नमिता मेहरोत्रा, डॉ. वीएन अरोड़ा, राकेश केसरवानी, करुणेश श्रीवास्तव, सुप्रीत कपूर मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि उद्घाटन सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डीपी सिंह करेंगे। पहले दिन का आकर्षण अवध पीपुल्स फोरम का नुक्कड़ नाटक, कवि सम्मेलन एवं मुशायरा होगा। 20 को चित्रकला प्रतियोगिता के अलावा लखनऊ की संस्था द मॉकिग बर्ड थिएटर ग्रुप नाटक का मंचन करेगी। इसके अलावा 21 को देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, नाट्य प्रस्तुति नारद कमीशन धरती पर, 22 को लोक नृत्य प्रतियोगिता, मृत्युभोज के लेखक बालेंदु द्विवेदी का संवाद, एक मुलाकात राष्ट्रीय ख्याति के लेखक यतींद्र मिश्र एवं भातखंडे विश्वविद्यालय लखनऊ की कुलपति श्रुति साडोलिकर काटकर से खास आकर्षण होगा। उनके मुताबिक 23 अक्टूबर को प्रहसन प्रतियोगिता, पर्यावरण फिल्म स्क्रीनिग एवं पर्यावरण पर परिचर्चा, 24 को भाषण प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण के साथ मेला का समापन होगा। इस बार दी जाएगी आठ छात्रवृत्ति
-इस बाद राकेश चंद्र कपूर की स्मृति में दो छात्रवृत्ति दिए जाने से संख्या बढ़कर आठ हो गई है। स्टाल की साज-सज्जा के लिए स्व. रमेश नारायण बर्मन, मेधावी छात्रों को नारायणदास खत्री, विमला देवी खत्री स्मृति, डॉ. भोलानाथ धवन एवं कुसुम बर्मन की याद में छात्रवृत्ति दी जाएगी। गरीब छात्रों को किताबों को निश्शुल्क पुस्तक उपलब्ध कराई जाएगी।