Move to Jagran APP

349 विद्यालयों के स्काउट यूनिटों से होगी बकाए की वसूली

349 विद्यालयों के इससे संबंधित शुल्क बकाया है। नवीनीकरण शुल्क भी अदा नहीं किया। अब इन विद्यालयों से वसूली की ‌र्प्रक्रिया शुरू हो गई है। धनराशि न देने की दशा में विद्यालयों पर प्रतिबंध लगा दिया जायेगा। इसकी सूचना व बकायेदारों की सूची यूपी के भारत स्काउट गाइड के प्रशासक न्यायमूर्ति एससी वर्मा ने जिला मुख्यायुक्त को भेज दी है। एक माह में बकायेदार विद्यालयों से धनराशि वसूलने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि इस समयावधि में विद्यालय ने धनराशि नहीं जमा की तो उसे संगठनात्मक गतविधियों में प्रतिभाग करने से वंचित कर दिया जायेगा। एक-एक

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 11:19 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 11:19 PM (IST)
349 विद्यालयों के स्काउट यूनिटों से होगी बकाए की वसूली
349 विद्यालयों के स्काउट यूनिटों से होगी बकाए की वसूली

अयोध्या : स्काउट गाइड की गतिविधियों को संचालित करने वाले जिलों के 349 विद्यालयों के इससे संबंधित शुल्क बकाया है। नवीनीकरण शुल्क भी अदा नहीं किया। अब इन विद्यालयों से वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। धनराशि न देने की दशा में विद्यालयों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इसकी सूचना व बकायेदारों की सूची यूपी के भारत स्काउट गाइड के प्रशासक न्यायमूर्ति एससी वर्मा ने जिला मुख्य आयुक्त को भेज दी है। एक माह में बकाएदार विद्यालयों से धनराशि वसूलने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि इस समयावधि में विद्यालय ने धनराशि नहीं जमा की तो उसे संगठनात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग करने से वंचित कर दिया जाएगा। एक-एक स्कूलों पर हजारों की धनराशि बकाया है।

loksabha election banner

जिले में संचालित विद्यालयों में स्काउट गाइड, रोवर सहित यूनिट लीडर के माध्यम से संगठनात्मक एवं प्रशिक्षणात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को देशसेवा व सुरक्षा के विविध विधाओं से लैस किया जाता है। इन गतिविधियों को संचालित करने के लिए विद्यालयों को सालाना शुल्क प्रदेश मुख्यालय को देना होता है। जिले के 349 विद्यालयों ने यह शुल्क अबतक जमा नहीं किया। नियमित अंतराल के बाद नवीनीकरण शुल्क जमा करना होता है, जो बकाया है। स्काउट गाइड मुख्यालय से भेजी गई सूची में सभी तहसीलों के बकाएदार विद्यालय के नाम व बकाया रकम अंकित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.