माघ मेला में परिवहन निगम उतारेगा 2800 बसों का बेड़ा
अयोध्या परिवहन निगम प्रयाग माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्वों पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालु़ओं की भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रदेश से 2800 बसों का बेड़ा उतारने जा रहा है। निगम ने व्यापक स्तर पर इसकी तैयारियां की हैं। प्रदेश के 10 परिक्षेत्रों में शामिल अयोध्या भी माघ मेला में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। निगम का अयोध्या परिक्षेत्र मेला में श्रद्धालुओं के लिए 220 बसों का बेड़ा उतारेगा। यह बसें नौ प्वाइंटों से माघ मेला क्षेत्र के लिए संचालित की जाएंगी।
अयोध्या : परिवहन निगम प्रयाग माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्वों पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालु़ओं की भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रदेश से 2800 बसों का बेड़ा उतारने जा रहा है। निगम ने व्यापक स्तर पर इसकी तैयारियां की हैं। प्रदेश के 10 परिक्षेत्रों में शामिल अयोध्या भी माघ मेला में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। निगम का अयोध्या परिक्षेत्र मेला में श्रद्धालुओं के लिए 220 बसों का बेड़ा उतारेगा। यह बसें नौ प्वाइंटों से माघ मेला क्षेत्र के लिए संचालित की जाएंगी। प्रयागराज के साथ ही रामनगरी में भी प्रमुख स्नान पर्वों पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
परिवहन निगम ने माघ मेला को लेकर इस बार दो प्लान 'ए' और 'बी' तैयार किये हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए निगम प्रशासन अपने प्लान पर अमल करेगा। मेला के छह प्रमुख स्नान पर्व हैं, शुरुआत 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा के प्रथम स्नान पर्व से होगी। प्रथम स्नान पर्व पर ही माघ मेला प्रशासन ने 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के संगम में डुबकी लगाने की संभावना व्यक्त की है, जबकि मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर 85 लाख श्रद्धालुओं के स्नान की संभावना है। इसी को लेकर परिवहन निगम प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक रखी है।
अयोध्या परिक्षेत्र श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माघ मेला क्षेत्र के लिए नौ प्वाइंटों से बसों का संचालन करेगा। अयोध्या से 50, राजेसुल्तानपुर से 30, कम्हरियाघाट से 45, सुल्तानपुर से 35, टांडा से 20 और अकबरपुर, कादीपुर, अमेठी, रामनगर के प्वाइंटों से 10-10 बसें माघ मेला के लिए संचालित की जाएंगी। इन प्वाइंटों पर निगम कर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है, जो मेला कंट्रोल रूम से निरंतर संपर्क में रहेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मेंद्रनाथ ने बताया कि इन नौ प्वाइंटों से बसों के संचालन की व्यवस्था 20 जनवरी से 26 जनवरी तक रहेगी, जबकि माघ मेला से लौट कर अयोध्या सरयू स्नान को आने वाली भीड़ की सुविधा के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या डिपो को बसों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
...................माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व..........
1- पौष पूर्णिमा- 10 जनवरी
2- मकर संक्रांति- 15 जनवरी
3- मौनी अमावस्या- 24 जनवरी
4- बसंतपंचमी- 30 जनवरी
5- माघी पूर्णिमा-09 फरवरी
6- महा शिवरात्रि- 21 फरवरी