15 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्तिपत्र
माध्यमिक शिक्षा संवर्ग के लोकसेवा आयोग से सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) पद पर चयनित 15 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र प्रदान किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3317 राजकीय विद्यालयों के सहायक अध्यापक का नियुक्ति पत्र ऑनलाइन जारी किया। इनकी परीक्षा 2018 में हुई थी.
अयोध्या: माध्यमिक शिक्षा संवर्ग के लोकसेवा आयोग से सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) पद पर चयनित 15 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र प्रदान किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3317 राजकीय विद्यालयों के सहायक अध्यापक का नियुक्ति पत्र ऑनलाइन जारी किया। इनकी परीक्षा 2018 में हुई थी। इसी के समानांतर जिले में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुज झा व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्त पत्र दिया। शेष चयनित अध्यापक माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट से नियुक्तिपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
-------------
उच्चाधिकारियों ने बधाई
अयोध्या: मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, उपमहानिरीक्षक दीपक कुमार ने मंडल व जिलेवासियों को महानवमी एवं विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। अधिकारियों ने सभी से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए त्योहार मनाने का आह्वान किया है। अधिकारियों ने कहाकि दो गज दूरी व मास्क है जरूरी का फार्मूला ध्यान में रखें।