सरयू वेटलैंड में 13 प्रवासी पक्षियों का डेरा
फैजाबाद : सरयू नदी के वेटलैंड में 13 प्रवासी पक्षियों ने डेरा डाल रखा है। इनमें से अधिकांश
फैजाबाद : सरयू नदी के वेटलैंड में 13 प्रवासी पक्षियों ने डेरा डाल रखा है। इनमें से अधिकांश यूरेशिया जैसे बेहद ठंडे देशों से आए हैं। यह जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. रवि कुमार ¨सह ने छात्र-छात्राओं को दी तो सभी खासी उत्सुकता जाग उठी। सभी को इन पक्षियों को विशेष जानकारी दी गई और साक्षात दिखाया गया। इससे छात्र-छात्राओं की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।
वन प्रभाग के तत्वाधान में आयोजित बर्ड वा¨चग प्रोग्राम के तहत ¨जगलबेल स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने हिस्सा लिया। गुप्तारघाट में सरयू तट पर छात्र-छात्राओं को प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल के करीब सौ प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के साथ प्रसिद्ध बर्डवाचर नेचर क्लब के आजाद ¨सह ने प्रवासी पक्षियों के बारे में विस्तार से बताया। सरयू नदी के बायोडायवर्सिटी (जैव विविधता) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। डॉ. रविकुमार ¨सह ने छात्र-छात्राओं ने सरयू डालफिन के बारे विस्तार से बताया। इसके बाद उन्हें रिवर डाल्फिन को सरयू में गोते खाते दिखाया गया। आजाद ¨सह ने बताया कि सरयू नदी में आए विभिन्न प्रवासी पक्षी ब्राह्मणी डक, स्पून बिल, ओपन बिल आदि शामिल हैं। इनमें कुछ पक्षियों को दूरबीन के माध्यम से दिखाया गया। वन प्रभाग की टीम ने नौका से छात्र-छात्राओं को सरयू के वेटलैंड को दिखाया गया। विभिन्न प्रकार के प्रवासी पक्षी विचरण कर रहे थे। नदी में धूप ले रहें मगरमच्छ, टरटल और कछुओं की फोटोग्राफी की गई। वन विभाग ने वेटलैंड संरक्षण कार्यक्रमों के बारे में भी वन्यजीवों के पोस्टर्स व पैंफ्लेट्स का वितरण किया गया। प्रतिभागियों को वेटलैंड संरक्षण व वन्यजीव संपदा को बचाए जाने के प्रयासों की जानकारी दी गई।