सवा लाख लोगों ने किया रामलला का दर्शन
या। हालांकि रामनगरी के अधिकांश मंदिरों में राम जन्मोत्सव जहां शनिवार को मनाया गया वहीं रामलला के गर्भगृह में जन्मोत्सव रविवार को मनाया जाएगा। सामान्य दिनों में रामलला की दर्शन अवधि आठ घंटे की रहती है वहीं रामनवमी मेला को ध्यान में रखकर दर्शन अवधि 10 घंटा निर्धारित की गई है। पांच घंटा पहली पाली में और पांच घंटा दूसरी पाली में। शनिवार को रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या आम दिनों की तुलना में करीब दो गुनी थी।
अयोध्या : रामजन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को एक लाख 25 हजार 701 लोगों ने मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर में स्थापित रामलला का दर्शन किया। प्रथम बेला में 64 हजार 454 तथा दूसरी बेला में 61 हजार 247 श्रद्धालुओं ने दर्शन किया।
रामनगरी के अधिकांश मंदिरों में रामजन्मोत्सव शनिवार को मनाया गया, वहीं रामलला के गर्भगृह में जन्मोत्सव रविवार को मनाया जाएगा। सामान्य दिनों में रामलला की दर्शन अवधि आठ घंटे रहती है। रामनवमी मेला को ध्यान में रखकर दर्शन अवधि 10 घंटा निर्धारित की गई है। पांच घंटा पहली पाली में और पांच घंटा दूसरी पाली में। शनिवार को रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या आम दिनों की तुलना में करीब दो गुनी थी।