Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 122 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 101 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jun 2019 11:40 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jun 2019 06:28 AM (IST)
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 122 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 122 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

अयोध्या : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय शुजागंज परिसर में बुधवार को 122 जोड़ों का विवाह हुआ। वर वधू को शासन की ओर से उपहार प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने बिना किसी भेदभाव के चलाई जा रही योगी सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। रुदौली व मवई क्षेत्र की 122 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ।

loksabha election banner

विवाह समारोह में शामिल परिवारीजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पहले ही की जा चुकी थीं। खंड विकास अधिकारी नागेंद्र मोहन त्रिपाठी की सफल आयोजन के लिए विधायक ने सराहना की। विधायक रामचंद्र ने सभी विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद के साथ ही उपहार स्वरूप सामान भेंट कर विदाई दी। सभी जोड़ों को योजना के मुताबिक 51-51 हजार रुपए के चेक भी प्रदान किए गए। इस मौके पर तहसीलदार शिवप्रसाद, कोतवाल विश्वनाथ यादव, पूर्ति अधिकारी विनोद यादव, ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण माधवराम शुक्ला, एडीओ पंचायत अनिल मिश्रा, बीडीओ अंकुर यादव, एडीओ बृजेश सिंह, शुशीम कुमार, देवेंद्र विजय गौतम, राजकुमार दुबे, राजकिशोर सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रेस यादव, अरविद वर्मा,रणजीत सिंह,राकेश वर्मा,श्रवण गुप्ता,आनंद गुप्ता सहित हजारों लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.