जालंधर से 1200 यात्रियों को लेकर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन
अयोध्या लॉकडाउन के बाद से ही जालंधर में फंसे अयोध्या व आसपास के जिलों के करीब 1219 लोग गुरुवार को यहां पहुंचे। गुरुवार को पहुंची पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से यात्री यहां आए हैं। इसमें करीब तीन सौ यात्री जिले के हैं। अधिकांश यात्रियों में कुशल व अकुशल श्रमिक हैं। सभी की रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिग की जा रही है। स्क्रीनिग के उपरांत यात्रियों को बसों से उनके घरों के लिए रवाना किया जा रहा है। वहीं ट्रेन पहुंचने से पहले जिलाधिकारी अनुज झा व एसएसपी आशीष तिवारी ने रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी यात्रियों को प्रशासन की ओर से भोजन व पानी भी उपलब्ध कराया गया।
अयोध्या: लॉकडाउन के बाद से ही जालंधर में फंसे अयोध्या व आसपास के जिलों के करीब 1219 लोग गुरुवार को यहां पहुंचे। गुरुवार को पहुंची पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से यात्री यहां आए हैं। इसमें करीब तीन सौ यात्री जिले के हैं। अधिकांश यात्रियों में कुशल व अकुशल श्रमिक हैं। सभी की रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिग की जा रही है। स्क्रीनिग के उपरांत यात्रियों को बसों से उनके घरों के लिए रवाना किया जा रहा है। वहीं ट्रेन पहुंचने से पहले जिलाधिकारी अनुज झा व एसएसपी आशीष तिवारी ने रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी यात्रियों को प्रशासन की ओर से भोजन व पानी भी उपलब्ध कराया गया।
नोडल अधिकारी एडीएम कानून-व्यवस्था जेपी सिंह ने बताया कि जालंधर से आए यात्री अयोध्या के साथ ही गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर व संत कबीरनगर, रायबरेली, अमेठी व आसपास के अन्य जिलों के रहने वाले हैं। सभी की लिस्टिग भी की गई है। यात्रियों को 48 बसों से उनके घर भेजा जाएगा। एसीएमओ डॉ सीबी द्विवेदी ने बताया कि यात्रियों की जांच के लिए 10 मेडिकल टीमें लगाई गई हैं। देर शाम तक सभी की स्क्रीनिग की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी को होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। इस मौके पर सीडीओ प्रथमेश कुमार, एसपी सिटी विजयपाल सिंह, सीओ सिटी अरविद चौरसिया, कोतवाली प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव आदि थे।
-----------------
18 लोगों का भेजा गया नमूना
गुरुवार को मेडिकल कॉलेज व मसौधा स्थित क्वारंटाइन केंद्र से 18 लोगों का नमूना कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही निजी लैब की जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई महिला की पांचवीं रिपोर्ट भी आ गई है। पांचवी रिपोर्ट भी निगेटिव है। महिला की सिर्फ पहली रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई थी। इसके बाद महिला की चार बार और जांच कराई जा चुकी है। चारो बार की रिपोर्ट निगेटिव है। इससे स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। मंगलवार को भेजे गए 25 लोगों के नमूनों की जांच रिपोर्ट भी आ गई है। सभी रिपोर्ट निगेटिव है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि मौजूदा वक्त में जिले में कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं है।