ग्राम प्रधान सहित 11 भेजे गए जेल
रुदौली मुजफ्फरपुर गांव में हुए भूमि विवाद में ग्राम प्रधान सहित 11 लोगों को जेल भेजा गया है। एक पक्ष के रविप्रकाश पांडेय अपने घर के सामने मिट्टी डाल कर पटाई करा रहे थे। गांव के ही रमेश कुमार पांडेय ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। राजस्व अभिलेखों में भूमि नवीन परती दर्ज है। एसडीएम ने पुलिस बल के साथ राजस्व टीम को मौके पर भेजा।
रुदौली : मुजफ्फरपुर गांव में हुए भूमि विवाद में ग्राम प्रधान सहित 11 लोगों को जेल भेजा गया है। एक पक्ष के रविप्रकाश पांडेय अपने घर के सामने मिट्टी डाल कर पटाई करा रहे थे। गांव के ही रमेश कुमार पांडेय ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। राजस्व अभिलेखों में भूमि नवीन परती दर्ज है। एसडीएम ने पुलिस बल के साथ राजस्व टीम को मौके पर भेजा। चौकी प्रभारी भेलसर आरसी यादव ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में विवाद कर रहे थे। ग्राम प्रधान अंजनी कुमार पांडेय सहित एक पक्ष के पांच व दूसरे पक्ष के छह लोगों को जेल भेज दिया गया है।