Move to Jagran APP

यमुना में युवक गिरा, तलाश जारी

बलरई थाना क्षेत्र के गांव फकीरे की मड़ैया निवासी एक युवक यमुना नदी में डूब गया। हादसा बुधवार की शाम हुआ था। तब से उसकी तलाश जारी है लेकिन 24 घंटे बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 09:53 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:24 AM (IST)
यमुना में युवक गिरा, तलाश जारी
यमुना में युवक गिरा, तलाश जारी

संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : बलरई थाना क्षेत्र के गांव फकीरे की मड़ैया निवासी एक युवक यमुना नदी में गिर गया। हादसा बुधवार की शाम हुआ था। तब से उसकी तलाश जारी है लेकिन 24 घंटे बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका है।

loksabha election banner

33 वर्षीय सुभाष चंद्र पुत्र दीनानाथ बुधवार की शाम करीब 5 बजे अपने खेतों पर काम करने के बाद घर के लिए निकला था। वह यमुना नदी के किनारे से होकर निकल रहा था तभी अचानक पैर फिसलने से नदी में जा गिरा। परिजनों के अनुसार सुभाष चंद्र आगरा जनपद के चित्रहाट थाना क्षेत्र में स्थित अपने खेतों पर गया हुआ था। तभी यह हादसा हो गया। मामला दोनों जनपदों के बीच होने के कारण संबंधित दोनों थानों की पुलिस देर शाम पहुंची। गुरुवार सुबह 9 बजे के बाद से दोनों थानों की पुलिस सर्च अभियान चला रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.