सर्पदंश से युवक की मौत
संवाद सहयोगी भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम गंसरा के नगला हवेली भोजपुर में सर्पदंश से एक युवक
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 06:29 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 06:29 PM (IST)
संवाद सहयोगी, भरथना : थाना क्षेत्र के ग्राम गंसरा के नगला हवेली भोजपुर में सर्पदंश से एक युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
जिला पंचायत सदस्य अजय यादव ने बताया कि मौजा गंसरा के नगला हवेली भोजपुर निवासी विश्राम सिंह का 42 वर्षीय पुत्र सर्वेश कुमार अपने खेत पर पानी लगा रहा था। उसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्वजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई रेफर कर दिया गया। वहां पर उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सर्वेश की मौत की जानकारी होते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें