Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी जसवंतनगर कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। मतदाता सूची में 18

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 07:52 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 07:52 PM (IST)
पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता
पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। मतदाता सूची में 18 साल पूरी करने वाले वाले नए मतदाताओं के नाम शामिल कराएं। यह बात शुक्रवार को हाईवे स्थित एक मैरिज होम में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं संग आयोजित बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा समय बहुत नजदीक है इसलिए मनोबल के साथ अभी से जुट जाना है। पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस दौरान भाजपा नेता राम कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा। विधानसभा प्रभारी मुकेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान हर हाल में कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

loksabha election banner

अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ने की। संचालन अजय बिन्दु यादव ने किया। इस दौरान बलवंत तोमर, पंकज शाक्य, उदल सिंह राजपूत, सभासद लज्जा राम प्रजापति, यदुवीर यादव, संजीव चौधरी, मनीष गुप्ता, सुरेश गुप्ता, जयपाल तोमर, उमेश शाक्य, संजय चौहान, जोगेश यादव इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.