Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी जसवंतनगर आगामी चुनावों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने मलाजनी स्थित एक ह

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 11:39 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 05:09 AM (IST)
पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता
पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : आगामी चुनावों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने मलाजनी स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता पंचायत चुनाव तथा एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा में जो कार्यकर्ता मेहनत करते हैं वे सदैव आगे बढ़ते हैं। पार्टी में बूथ अध्यक्ष बनकर मेहनती कार्यकर्ता राष्ट्रीय कार्यकर्ता भी बन जाता है। उन्होंने कहा कि इसका प्रमाण हैं अमित शाह, जो बूथ अध्यक्ष थे और अब देश के गृहमंत्री हैं। भाजपा की नीतियां सभी के लिए बराबर हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनें तथा उनके निराकरण के लिए आगे बढ़ें।

पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज कुमार शाक्य व विवेक शाक्य के संयोजन में आयोजित बैठक में जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, संजीव भदौरिया, बिरला शाक्य, मुकेश यादव, राकेश पाल, रोहित शाक्य, सरत तिवारी, अरुण यादव, अवनीश भदौरिया, ईशू तिवारी, लक्ष्मण सिंह शाक्य, दिनेश शाक्य, जयवीर शाक्य, सुरेंद्र पाल, विमलेश शाक्य आदि उपस्थित रहे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.