Move to Jagran APP

करवा चौथ पर भी फर्ज को निभाएंगी महिलाएं

कोरोना काल में करवा चौथ का व्रत किसी चुनौती से कम नहीं है। शारीरिक दूरी बनाकर रहन

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 06:28 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 02:54 AM (IST)
करवा चौथ पर भी फर्ज को निभाएंगी महिलाएं
करवा चौथ पर भी फर्ज को निभाएंगी महिलाएं

कोरोना काल में करवा चौथ का व्रत किसी चुनौती से कम नहीं है। शारीरिक दूरी बनाकर रहना और मरीजों की सेवा करना पहला कर्तव्य है। करवा चौथ तो मनाऊंगी लेकिन उससे पहले मरीजों की सेवा करके अपने चिकित्सकीय फर्ज को निभाऊंगी। पर्व तो हर वर्ष आता है लेकिन विपदा कभी-कभी ही आती है। डा. राखी शर्मा

loksabha election banner

जिला महिला चिकित्सालय करवा चौथ का त्योहार आपसी प्रेम सौहार्द का प्रतीक पर्व है। त्योहार पर देश की अखंडता को बनाए रखने की कामना करती हूं। त्योहार की तैयारी पूरी कर ली है लेकिन इससे पूर्व गर्भवती महिलाओं की देख-रेख करना पहला कर्तव्य है। गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण की सलाह देना तथा उनका टीकाकरण करना पहला फर्ज है। बकलेस कुमारी

बीएचडब्ल्यू, महिला जिला अस्पताल गर्भवती महिलाओं को करवा चौथ पर खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। उनके लिए खाली पेट मिठाई खाना नुकसानदायक होता है। फल, सब्जी व पौष्टिक पदार्थ खाने की सलाह देना तथा उनकी सेवा करना पहला फर्ज है। करवा चौथ मनाने की पूरी तैयारी कर ली है। आज त्योहार पर भी पहले फर्ज बाद में त्योहार मनाऊंगी। रजनी पाल

बीएचडब्ल्यू, जिला अस्पताल

करवा चौथ का पर्व कोरोना काल की गाइड लाइन को मानकर मनाऊंगी। देश में अमनशांति परिवार की सुरक्षा का कामना को लेकर ही करवा चौथ का पर्व मनाऊंगी। ईश्वर से कामना करती हूं कि देश के साथ सभी मरीजों की सुरक्षा करे। करवा चौथ का पर्व बहुत ही सम्मान जनक पर्व होता है। इसे मनाने की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं लेकिन इससे पूर्व मरीजों की सेवा को वरीयता देना है।

कमलेश कुमारी

स्वास्थ्य निरीक्षक, जिला अस्पताल

करवा चौथ का पर्व हर गरीब-अमीर महिलाएं पूरी आस्था के साथ मनाती हैं। हम लोग भी बच्चों व परिवार की सलामती की दुआ के साथ पर्व को मनाएंगे। इस दौरान कोरोना काल के नियमों का भी पूरा पालन करुंगी। आप भी संक्रमण काल के इस पर्व को मनाएं जरूर लेकिन नियमों का पालन करना न भूलें। इंदू भदौरिया

गृहणी

करवा चौथ का पर्व मनाने की तैयारी पूरी कर ली है। हर महिला को इस पर विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। करवा चौथ सामाजिक पर्व है जिसे हर वर्ग समाज की महिलाएं उल्लास के साथ मनाती हैं। सरकार द्वारा जो नियम निर्धारित किए गए हैं उनका पालन करना बहुत ही जरूरी है। त्योहार मनाएं लेकिन नियमों का ध्यान रखें। मंजू लता चौधरी

शिक्षक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.