Move to Jagran APP

नारी सशक्तीकरण अभियान में दी जाएगी स्वावलंबन की सीख

जागरण संवाददाता, इटावा : नारी सशक्तीकरण अभियान 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक संचालित किया जाएगा

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 10:33 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 10:33 PM (IST)
नारी सशक्तीकरण अभियान में दी जाएगी स्वावलंबन की सीख
नारी सशक्तीकरण अभियान में दी जाएगी स्वावलंबन की सीख

जागरण संवाददाता, इटावा : नारी सशक्तीकरण अभियान 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक संचालित किया जाएगा। अभियान के संचालन हेतु समितियों का गठन किया जाएगा। प्रत्येक विकास खंड से 11 महिलाओं का चयन होगा। ब्लाक स्तरीय समितियों हेतु अभियान के कार्य क्षेत्र व संचालन के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ ही महिलाओं को स्वावलंबन की सीख दी जाएगी।

loksabha election banner

मुख्य विकास अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित नारी सशक्तीकरण अभियान के संबंध में बैठक में कहा कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा काशीराम स्मृति उपवन लखनऊ में आयोजित कार्यकम में महिलाओं को संबोधित कर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओें के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुंचाना है। इसलिए सरकार द्वारा नारी सशक्तीकरण अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. रामयश ¨सह, परियेाजना निदेशक डीआरडीए उमाकान्त त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ¨सह, उपायुक्त उद्योग वीके परिहार, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिशुपाल ¨सह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। ऐसे चलेगा अभियान

-21 नवंबर से 26 नवंबर तक ब्लाक स्तरीय अभियान समितियों, ब्लाक में ब्लाकवार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।

-27 नवंबर से 8 दिसंबर तक महिला कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने ब्लाकों की महिला लाभार्थियों के घरों में संपर्क कर सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाए गए कदमों में बारे में जानकारी।

-डोर-टू-डोर संपर्क करने वाली महिला कर्मचारियों में महिला अध्यापक, महिला कान्स्टेबल, आशा बहू, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, एएनएम, महिला सफाई कर्मी होंगी।

-9 दिसंबर से 19 दिसंबर तक ग्राम पंचायतों में नारी शक्ति शिविर का आयोजन।

-20 दिसंबर को नारी स्वावलंबन सम्मेलन का आयोजन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.