Updated: Wed, 09 Jul 2025 10:21 PM (IST)
ऐरवाकटरा में एक महिला शादी के एक साल बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई। परिवार ने उसे ढूंढा पर वह नहीं मिली। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद वह खुद थाने आई और प्रेमी के साथ रहने की बात कही। समझाने के बावजूद वह नहीं मानी और पुलिस ने उसे प्रेमी के साथ जाने दिया। महिला का प्रेम प्रसंग शादी के बाद शुरू हुआ था।
संवाद सूत्र, ऐरवाकटरा। शादी के करीब एक साल बाद महिला 30 जून को पास के गांव निवासी प्रेमी के साथ चली गई। परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पांच जुलाई को पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। इसी बीच आठ जुलाई को महिला थाने पहुंची और प्रेमी के साथ जाने की बात कही। पुलिस से लेकर परिवार के लोगों ने समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मानी। बाद में उसे प्रेमी के साथ जाने दिया गया।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
थाना के एक गांव निवासी युवती की शादी करीब एक साल पहले जनपद इटावा थाना बसरेहर के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी गांव दोवामाफी निवासी एक युवक के संपर्क में आ गई। फोन पर बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बढ़ गया। 29 जून को महिला मायके चली गई। वहां 30 जून को महिला घर से अचानक लापता हो गई।
मायके व ससुराली पक्ष ने महिला की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पांच जुलाई को पिता थाने पहुंचा और उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। आठ जुलाई की दोपहर महिला थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी। अब वह उसके साथ ही रहेगी।
पुलिस की सूचना पर मायके व ससुराली पक्ष के लोग थाने पहुंचे। महिला को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की बात पर अड़ गई। प्रेमी युवक राजस्थान के गंगानगर में फल बेचने का काम करता है। वह 26 जून को अपने गांव आया था।
थानाध्यक्ष जीतमल ने बताया कि महिला को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मानी। जिसके बाद उसे युवक के साथ जाने दिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।