डिंपल की जीत के बाद गदगद अखिलेश, बोले- चाचा शिवपाल को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
डिंपल यादव की जीत के बाद अखिलेश यादव पूरी तरह गदगद हैं। उन्हाेंने डिंपल की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले चाचा शिवपाल यादव काे लेकर कहा कि अब उन्हें बहुत जल्द पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।
इटावा, जागरण संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चाचा शिवपाल सिंह यादव को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी शीघ्र दी जाएगी। कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक के बयान कि शिवपाल यादव द्वारा मैनपुरी संसदीय सीट से भाजपा से टिकट मांगा गया था। इस पर भी अखिलेश ने तंज कसा।
Kanpur: CM योगी ने दी चेतावनी, बहन-बेटी से छेड़छाड़ की तो अगले चौराहे से पहले ढेर कर देगी पुलिस
भाजपा सांसद पर बोला तीखा हमला
अखिलेश ने सुब्रत पाठक पर तंज कसते हुए कहा कि पहले वह अपने गिरेबां में झांकें। हमेशा मुंह में खैनी रखने वाला सांसद संसद में विकास का कोई सवाल नहीं उठा पाता। उसको खैनी खाना बंद कर देना चाहिए। विकास वह क्या जाने, विकास तो सपा ने कन्नौज में कराया है। वे शुक्रवार की शाम को इटावा सफारी पार्क में भ्रमण के लिए पहुंचे थे और करीब दो घंटे तक सफारी पार्क में रुक कर उन्होंने सफारी देखी।
जब आजम खान ने कहा था यह डीएम तनखईया है इससे डरियो मत, इनसे जूते साफ कराऊंगा
भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के चुनाव में धनबल का आरोप लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि यह सभी जानते हैं कि धन का दुरुपयोग किसने किया। जनता ने डिंपल यादव को जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि सफारी पार्क काफी अच्छा बना है, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी यहां पर कोई बजट नहीं दिया जा रहा है। सरकार को बजट देना चाहिए।