विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में रॉकेट की तरह बढ़े धान के दाम, आवक के साथ ही बाजार में दिखा तगड़ा उछाल; किसानों की हुई बल्ले-बल्ले

Published: Sat, 19 Sep 2026 03:32 PM (IST)

मौसम अनुकूल रहने से भरथना मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है, जहां बासमती धान के दाम पिछले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भरथना मंडी में धान की आवक शुरू, दाम में भारी उछाल।

  2. बासमती धान ₹3350-₹3400 प्रति क्विंटल, किसानों को मिला फायदा।

  3. पिछले साल से ₹1000 अधिक भाव, मंडी में खुशी का माहौल।

संवाद सहयोगी, भरथना। मौसम अनुकूल रहने से इस बार धान की फसल अच्छी होने की उम्मीद है। शुरुआती दौर में रोपे गए धान की कटाई के बाद अब उपज भरथना कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंचने लगी है। मंडी में करीब 250 क्विंटल धान की आवक हुई। बासमती धान की बोली 3350 रुपये प्रति क्विंटल से शुरू होकर करीब 3400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची।

पिछले वर्ष की तुलना में करीब एक हजार रुपये प्रति क्विंटल अधिक भाव मिलने से किसानों और धान कारोबारियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। नवीन मंडी इटावा में धान आढ़ती सतीश यादव ने बताया कि करीब चार ट्राली धान मंडी पहुंचा। शुरुआती भाव उत्साहजनक हैं।

व्यवस्थाएं करनी चाहिए दुरुस्त

dhan ki kheti

अगले आठ दिनों में धान की आवक तेजी से बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मंडी में बढ़ने वाली आवक को देखते हुए प्रशासन को जाम और आवागमन की समस्या से बचाने के लिए पहले से व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- लखनऊ से शुरू होगा कश्मीर का सुहाना सफर: IRCTC के 'जन्नत-ए-कश्मीर' पैकेज में करें श्रीनगर-सोनमर्ग और गुलमर्ग की सैर

किसान आनंद ने बताया कि पिछले दो वर्षों से धान के भाव को लेकर किसानों को अपेक्षित राहत नहीं मिल पा रही थी। इस बार शुरुआत में ही बेहतर भाव मिलने से उम्मीद है कि पिछले साल से धान की फसल का अच्छा भाव है। मौसम भी फसल के अनुकूल रहा है, जिससे पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- फसल ही नहीं, बिजली बेचकर भी मौज काट रहे बिजनौर के किसान, रोज बन रही 1.60 लाख यूनिट बिजली

मंडी समिति सचिव संतोष कुमार ने बताया कि इस वर्ष निर्धारित समय से पहले धान की आवक शुरू हुई है। आने वाले दिनों में आवक बढ़ने की संभावना है। मंडी में किसानों की सुविधा और सुचारु आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाएगा।