Move to Jagran APP

इटावा में अमित शाह बोले, यूपी को बुआ सुधार सकती है न भतीजा

अमित शाह ने नुमाइश मैदान में भरी भीड़ से भाजपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता दिलाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को एक बार उत्तर प्रदेश में मौका देकर देखिए।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 27 Oct 2016 03:07 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 05:55 PM (IST)
इटावा में अमित शाह बोले, यूपी को बुआ सुधार सकती है न भतीजा

इटावा (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज प्रदेश की सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को उनके घर में चुनौती दी। इटावा के नुमाइश मैदान में भाजपा संकल्प रैली में अमित शाह ने समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी पर कांग्रेस के हर घोटाले में साथ देने का आरोप भी लगाया और सभी पर प्रहार किया।

loksabha election banner

अमित शाह ने नुमाइश मैदान में भरी भीड़ से भाजपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता दिलाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को एक बार उत्तर प्रदेश में मौका देकर देखिए। युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था दुरूस्त होगी तो फिर यहां पर इंडस्ट्री लगेगी। बिजली की सारी समस्या ठीक होगी तो फिर बंद पड़ी फैक्ट्री चल पड़ेगी।

पढ़ें- उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, रीता बहुगुणा जोशी भाजपा में शामिल

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछली तीन बार से समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी ने राज किया है। इनकी मदद से दिल्ली में दस साल पर मनमोहन सिंह की सरकार ने काम किया। काम तो कुछ भी नहीं हुआ हर जगह पर व्यापक भ्रष्टाचार सामने आया। अंतरिक्ष से लेकर पाताल तक 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले सामने आए थे। नरेंद्र मोदी की सरकार के कार्यकाल में एक भी घोटाला सामने नहीं आया है। कांग्रेस की सरकार में घोटाले ही घोटाले नजर आते थे।

पढ़ें- मुसलमान न तो पानी का बुलबुला न ही थाली का बैंगन : आजम खां

यूपीए सरकार में कांग्रेस, सपा और बसपा ने मिलकर जमकर घोटाला किया। कांग्रेस की मदद से सपा तथा बसपा ने उत्तर प्रदेश में शासन चलाया। उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार में 163 फीसदी रेप की घटनाएं बढ़ी थी तो फिर समाजवादी पार्टी इससे भी आगे बढ़ गई। सपा सरकार ने 'लॉ एंड ऑर्डर' को 'लो एंड ऑर्डर' कर दिया। अराजकता चरम पर है। हर तरफ गरीब, किसान व मजदूर के साथ आम आदमी परेशान है।

उन्होंने कहा चाचा (शिवपाल) खाएंगे। भतीजा (अखिलेश) खाएगा और बचा तो आजम चाट जाएगा। सपा सरकार में लॉ एंड आर्डर का मतलब,लो और आर्डर दो। शाह ने कहा कि बिना सरकार की मदद के मथुरा जैसा कांड होना संभव नहीं। सपा सरकार ने रामवृक्ष यादव को पैदा कर दिया। बिना सहयोग के कोई इतना बड़ा कांड नहीं कर सकता। यूपी में कल्याण सरकार के दौरान लॉ एंड आर्डर था। अखिलेश और माया सरकार में लॉ एंड आर्डर ध्वस्त हो गया है। उन्होंने कहा अखिलेश ने चैनल पर कहा था मुख्तार नहीं आएगा, लेकिन क्या हुआ अब वे सपा के हैं।

पढ़ें- मुलायम ने अखिलेश से कहा, तुम्हारी क्या हैसियत - अकेले चुनाव जीत सकते हो

अमित शाह ने कहा कि यह मेरा दावा है कि उत्तर प्रदेश में खराब कानून-व्यवस्था न भतीजा ठीक कर सकता है और ना ही बुआ ठीक कर सकती है। उत्तर प्रदेश को विकास की राजनीति करने वाली भाजपा सरकार चाहिए। भाजपा ही उत्तर प्रदेश को विकास की नई गति दे सकती है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी वोट कटुआ पार्टी बनकर सपा व बसपा को जीताना चाहती है। उत्तर प्रदेश में आलू बनाने की फैक्ट्री नहीं, चिप्स बनाने की फैक्ट्री की जरूरत है। एक बार भाजपा को उत्तर प्रदेश में मौका दीजिये, यहां के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

पढ़ें- भावुक अखिलेश यादव बोले- नेताजी मुझे हटाना हो तो हटा दो

चुनावी शंखनाद के तौर पर देखी जा रही संकल्प महारैली के जरिए शाह और मौर्य की जोड़ी ने शुरुआत में जिन 10 सीटों को टारगेट किया है, उनमें इटावा जिला की इटावा, भरथना, जसवंतनगर विधानसभा सीट, औरैया की औरैया, दिबियापुर, बिधूना सीट, कानपुर देहात की सिकंदरा, मैनपुरी जनपद की मैनपुरी व करहल सीट और फिरोजाबाद जिला की सिरसागंज सीट है।इनमें सिकंदरा पर बसपा का और बाकी सभी पर सपा का कब्जा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.