सड़क हादसों में दो ने दम तोड़ा
जासं इटावा बढ़पुरा थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में इसी क्षेत्र के गांव नगला गौर निवासी 30 वषी
जासं, इटावा : बढ़पुरा थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में इसी क्षेत्र के गांव नगला गौर निवासी 30 वर्षीय विजय राम पुत्र सियाराम की मृत्यु हो गई।
फ्रेंडस कालोनी थाना अंतर्गत पक्का बाग इलाके में सात अप्रैल को 20 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी ग्राम भूलपुर इकदिल और उसका साथी वाहन की टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गए थे। पेट्रोल खत्म होने पर वे बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए जब भाटिया पेट्रोल पंप के सामने मार्ग को पार कर रहे थे, तभी वाहन ने टक्कर मार दी थी। अशोक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से आयुर्विज्ञान विवि सैफई रेफर किया गया था। वहां चार दिनों तक जिदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया।
बाइक की टक्कर से प्रधानाध्यापक घायल
जसवंतनगर ब्लाक के नगरिया भाट स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सतीश कुमार निवासी ग्राम भीखनपुर जब विद्यालय से ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वह घायल हो गए। उनके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। दुर्घटना भीखनपुर मोड़ पर हुई। आयुर्विज्ञान विवि सैफई में उन्हें भर्ती कराया गया है।
अलग-अलग हादसों में चार की मौत : सिविल लाइन थाना अंतर्गत इटावा-मैनपुरी हाईवे पर आइटीआइ चौराहा पर डीसीएम ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा उसका पति घायल हो गया।
फ्रेंडस कालोनी थाना क्षेत्र के बिजपुरी खेड़ा निवासी 40 वर्षीय नीलम अपने पति गुलाब सिंह के साथ साइकिल से इटावा नगर के बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए आई थी। खरीदने के बाद दंपती घर लौट रहे थे। आइटीआइ चौराहा से गुजरते समय पीछे से तेज गति से आई डीसीएम ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल के कैरियर पर बैठी नीलम की मृत्यु हो गई तथा साइकिल चला रहे गुलाब सिंह घायल हो गए। दुर्घटना सोमवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे घटित हुई। मृतका अपने पीछे तीन पुत्रियां और एक पुत्र को छोड़ गई है। गुलाब सिंह मजदूरी करते हैं।
बिठौली थाना अंतर्गत कालेश्वर की गढि़या निवासी 60 वर्षीय राम नारायन पुत्र नाथूराम की करंट लगने से मृत्यु हो गई। फ्रेंडस कालोनी थाना अंतर्गत महेरा रेलवे फाटक पार करते समय 25 वर्षीय सुभाष पुत्र श्याम लाल निवासी कुदरकोट एरवाकटरा औरैया की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई। हादसा रविवार की रात में घटित हुआ। सुभाष बाइक से ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर कट गया था। बाइक के परखचे उड़ गए थे।
संवादसूत्र ऊसराहार के अनुसार बाइक की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव रम्पुरा पचार निवासी राघवेंद्र शाक्य की मां मोहरश्री शाक्य को नौ अप्रैल को घर के बाहर खड़े होने के समय अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई थीं। स्वजन उन्हें लेकर मेडिकल विवि सैफई ले गए थे, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।