इटावा व हरियाणा पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में दो बदमाश घायल
संवादसूत्र वैदपुरा देर रात हरियाणा पुलिस व इटावा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में लूट करन
संवादसूत्र, वैदपुरा : देर रात हरियाणा पुलिस व इटावा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में लूट करने वाले 25 हजार के दो इनामी बदमाशों को पुलिस में मुठभेड़ में घायल कर पकड़ लिया। यह सभी शातिर लुटेरे कई राज्यों में लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। हरियाणा में दो दिन पूर्व पकड़े गये 25 हजार के इनामी बदमाश की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। वैदपुरा पुलिस व क्राइम ब्रांच के जवान छिमारा तिराहा पर चेकिग कर रहे थे तभी एक स्विफ्ट डिजाइर से दो लोग जाते हुए दिखाई दिये उन्हें रोका गया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिग शुरू करके कार को भगा दिया। पुलिस ने उनका पीछा किया तो महोला के पास फायरिग कर उन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गये बदमाशों में गौरव यादव पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी चिरैयापुरा, थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया व अमन उर्फ राहुल शर्मा पुत्र गोकलेंद्र शर्मा निवासी ललापुर थाना सिटी नानलोर जनपद महेंद्रगढ़ हरियाणा हैं। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मुठभेड़ में हरियाणा पुलिस का संयुक्त अभियान रहा है। हरियाणा पुलिस ने दो दिन पहले 25 हजार के इनामी बदमाश मोनू यादव पुत्र जगदीश निवासी गंडाला थाना नीमराना जनपद अलवर राजस्थान को पकड़ा था। मोनू के गौरव यादव व अमन साथी हैं उसी की निशानदेही पर इन लोगों को आज घेरा गया था। इनके इस क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने कार को भी बरामद कर लिया है। घायल गौरव यादव व अमन शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने पुलिस पार्टी को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी की वैदपुरा क्षेत्र में ड्राइवर को गोली मारकर कार लूटने के मामले में इन्हीं बदमाशों का हाथ है। इनके पास से दो तमंचे भी बरामद हुए हैं। यह गैंग दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में लूट व अपहरण की घटनाओं को अंजाम देता है। इनके अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।