भाजपाईयों को दिया गया प्रशिक्षण
संवादसूत्र बकेवर कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में भाजपा के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के निर्देश
संवादसूत्र, बकेवर : कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में भाजपा के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के निर्देश पर महेवा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी व सरकार के कामों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के अंतिम दिन चार वर्गों में औरैया के भाजपा नेता नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष औरैया गोविद भदौरिया, विमल भदौरिया, आईटीसी विभाग कन्नौज के अभिषेक पांडेय, विद्यार्थी परिषद के अभिषेक मिश्रा द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया, जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे, पंकज दीक्षित, शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रविद्र दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने भी अपना उदबोधन दिया। प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के रामकुमार त्रिपाठी, महेवा मंडल अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, अरविद ऋषीश्वर, गोपाल अवस्थी, नरेंद्र तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन महेवा मंडल अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने किया।