पागल कुत्ते ने सात लोगों को काटा, चार गंभीर
संवाद सहयोगी, भरथना : नगर के कई मोहल्लों में पागल कुत्ते ने दौड़-दौड़ कर लोगों पर हमला ि
संवाद सहयोगी, भरथना : नगर के कई मोहल्लों में पागल कुत्ते ने दौड़-दौड़ कर लोगों पर हमला किया। जिसमें सात लोग घायल हो गये। जिनमें दो लड़कियां शामिल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से चार लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। लोगों ने लाठी-डंडा लेकर पागल कुत्ते को घेरने की कोशिश की लेकिन असफल रहे।
बुधवार की दोपहर में पागल कुत्ते ने सबसे पहले महावीर नगर निवासी 17 वर्षीय दुर्गा पुत्री सुभाष पर हमला किया, जिसे काटने के बाद भागता गया और ¨सधी कालोनी में 10 वर्षीय शरद पुत्र बृजकिशोर उर्फ बछरू को घायल कर दिया। इसके बाद ¨सधी कालोनी में क्रिकेट खेल रहे 15 वर्षीय हिमांशु पुत्र सत्यनरायन पर हमला कर दिया। स्टेशन रोड पर 35 वर्षीय हाशिम पुत्र शेर खां, 15 वर्षीय फरीन पुत्री मुन्नी खां निवासी श्रीनगर को जख्मी कर दिया। यादव नगर निवासी 45 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र नेत्रपाल सब्जी लेने जा रहा थे उनको हमला करके मुंह नोच लिया। 12 वर्षीय निष्कर्ष पुत्र मनमोहन निवासी विचारदास (श्रीनगर) को अपने मोहल्ले में खेलते में जख्मी कर दिया। महावीर नगर में जब पागल कुत्ते ने दुर्गा पर हमला किया तो मोहल्ले के करीब तीन दर्जन लोग लाठी-डंडा लेकर कुत्ते को घेरने लगे लेकिन वह आगे भागता गया और रास्ते में जो मिला उसे जख्मी करता चला गया। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गयी। लोग घर में घुस गये कुछ लोग मकान की छतों पर चढ़कर देखने लगे। घायलों को परिवारीजन लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर उन्हें भर्ती कराया गया। गंभीर घायल दुर्गा, निष्कर्ष, शरद, राजेश को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।