नए रिक्रूटों के साथ तकनीक को विकसित किया जाएगा
जागरण संवाददाता, इटावा : एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी का शाम को तबादला कर दिया गया। उन्हे
जागरण संवाददाता, इटावा : एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी का शाम को तबादला कर दिया गया। उन्हें बदायूं भेजा गया है। उनकी जगह पर फर्रुखाबाद के एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा इटावा के नए एसएसपी होंगे। दैनिक जागरण से बातचीत में संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि चुनाव कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। नए रिक्रूटों के साथ आधुनिक तकनीक को पुलिस में विकसित किया जाएगा ताकि अपराध पर कंट्रोल किया जा सके।
उन्होंने कहा कि कम्युनिटी पुलि¨सग व महिला अपराधों को रोकने पर उनकी विशेष प्राथमिकता होगी। संतोष कुमार मिश्रा 2012 बैच के आइपीएस हैं और पटना बिहार के रहने वाले हैं। पुणे यूनिवर्सिटी से इंजीनिय¨रग करने के बाद अमेरिका में साफ्टवेयर इंजीनियर रहे हैं। सालाना 50 लाख का पैकेज छोड़कर लौट आए और वर्ष 2012 में सिविल सर्विसेज में चयनित हुए। वे एएसपी सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, एसपी अमरोहा, एसपी आंबेडकर नगर, एसपी फर्रुखाबाद के पद पर रहे हैं। प्रदेश में उनकी तेज तर्रार अफसरों में गिनती मानी जाती है। उनके पिता लक्ष्मण मिश्रा रिटायर्ड कर्नल हैं।