शिक्षक बीहड़ क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा दें
संवाद सहयोगी चकरनगर खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह के अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर बीआर
संवाद सहयोगी, चकरनगर : खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह के अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर बीआरसी पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षक बीहड़ी क्षेत्र के बच्चों अधिक मेहनत कर बेहतर शिक्षा दें। उन्होंने 10 साल इस क्षेत्र में गुजारे हैं, जिसमें कई शिक्षकों ने संसाधन विहीन क्षेत्रों में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का कार्य किया है। इनमें कायंछी, टिटावली, बिहार के विद्यालय हैं। नये एबीएसए अलकेश कुमार सकलेचा और सेवानिवृत्त शिक्षक गीतम सिंह यादव, दीपक सिंह यादव, रामकुमार पांडेय का भी स्वागत किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं मंडलीय मंत्री विनोद यादव, चकरनगर ब्लाक अध्यक्ष रविद्र यादव, एआरपी मनोज दोहरे, जितेंद्र कुमार, विवेक त्रिपाठी, ब्रजेश कुमार, मनोज कुमार, सुरेश यादव, भूपेंद्र पाल, जितेंद्र यादव मौजूद रहे।