संभा व सुल्तान का भाई होगा शेरनी जेसिका का नया शावक
जागरण संवाददाता, इटावा : इटावा सफारी पार्क में शेरनी जेसिका द्वारा पैदा किया गया नया शावक
जागरण संवाददाता, इटावा : इटावा सफारी पार्क में शेरनी जेसिका द्वारा पैदा किया गया नया शावक नर है। मंगलवार को सफारी प्रशासन द्वारा इसकी पहचान कर ली गई। उसका वजन चार किलोग्राम के आसपास है। वह पूर्णरूप से स्वस्थ है और अपनी मां के साथ मस्त है। वह सफारी में पहले से ही रह रहे संभा व सुल्तान का भाई होगा।
शेरनी जेसिका के नए शावक का जन्म 15 जनवरी को हुआ था। अब वह लगभग एक माह का होने जा रहा है। उसका वजन लगातार बढ़ रहा है। वह अपनी मां का दूध बराबर पी रहा है। शेरनी जेसिका भी उसे एक पल के लिए नहीं छोड़ती है। वह इन दिनों उससे एक्सर साइज कराती है और उसके शरीर को मजबूत बना रही है। इटावा सफारी पार्क के निदेशक पीपी ¨सह ने बताया कि मंगलवार को सफारी के डाक्टर गौरव श्रीवास्तव के साथ शावक का वजन किया गया। वजन करीब चार किलोग्राम के आसपास निकला है। उन्होंने बताया कि अभी शावक का नामकरण नहीं किया गया है। जल्द ही उसका नामकरण किया जाएगा। शेरनी जेसिका नए शावक की पूरी देखभाल कर रही है। शावक पूर्ण रूप से स्वस्थ है।