विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा में 'बाल बैंक प्रबंधक' बनीं कक्षा 8 की छात्रा परी, स्कूली बच्चों को मिली बैंकिंग और सुरक्षा की जानकारी

Published: Thu, 15 Oct 2026 06:52 PM (IST)

बकेवर एसबीआई बैंक में व्यासपुर की छात्राओं ने बैंकिंग कार्यप्रणाली का भ्रमण किया। एक छात्रा को प्रतीकात्मक बैंक प्रबंधक बनाया ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. उच्च प्राथमिक विद्यालय व्यासपुर की छात्राओं ने बैंक का भ्रमण किया।

  2. एक छात्रा को प्रतीकात्मक रूप से बैंक प्रबंधक बनाया गया।

  3. छात्राओं ने बैंकिंग कार्यप्रणाली और धोखाधड़ी से बचाव समझा।

जागरण संवाददाता, बकेवर। उच्च प्राथमिक विद्यालय व्यासपुर की छात्राओं को गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक की बकेवर शाखा का भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्राओं को बैंकिंग कार्यप्रणाली, खाता संचालन और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीकों की जानकारी दी।

प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार त्रिपाठी की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में बकेवर एसबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक ऋषिकेश मदनावत ने कक्षा आठ की छात्रा परी को प्रतीकात्मक रूप से बैंक प्रबंधक की कुर्सी पर बैठाया। शाखा प्रबंधक ने छात्राओं को बैंक के विभिन्न पटलों का भ्रमण कराते हुए नया खाता खोलने, खाते में धनराशि जमा करने, पैसे निकालने और खाते का सुरक्षित संचालन करने की प्रक्रिया समझाई।

भ्रमण के दौरान छात्राओं को बैंक के अलग-अलग पटलों पर बैठाकर वहां होने वाले कार्यों और जिम्मेदारियों से भी परिचित कराया गया। बैंकिंग व्यवस्था की प्रत्यक्ष जानकारी मिलने से छात्राएं काफी खुश नजर आईं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, शिक्षक रामकृष्ण दुबे और राजकुमार यादव मौजूद रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से शाखा प्रबंधक सहित बैंक के समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया। भ्रमण करने वाली छात्राओं में राधिका, कैश, शुभी, मांडवी, भूमि सिंह, नंदिनी, जानवी और अंशिका प्रमुख रूप से शामिल रहीं।