इटावा में सपा और भाजपा समर्थकों में पथराव-फायरिंग
औरैया में पूर्व सांसद प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के विरोध में उनके पैतृक कस्बे भरथना में शुक्रवार को सपा के आहूत बंद के दौरान जमकर बवाल हुआ।
इटावा (जेएनएन)। औरैया में पूर्व सांसद प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के विरोध में उनके पैतृक कस्बे भरथना में शुक्रवार को सपा के आहूत बंद के दौरान जमकर बवाल हुआ। बालूगंज में बंदी को लेकर भाजपा व सपा कार्यकर्ता भिड़ गए। एक-दूसरे पर पथराव के बीच हवाई फायरिंग भी की गई। हंगामे के बीच रोडवेज बसों के शीशे तोड़ दिए गए। कई दुकानों में लूटपाट भी की गई। पथराव में तीन दुकानदार घायल हो गए। मौके पर पुलिस व प्रशासन ने पहुंचकर हालात को संभाला।
शुक्रवार सुबह से सपा के पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू, सत्यप्रकाश राजा और सभासद रनिया गांधी आदि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान करते रहे। इसके बावजूद सपा के युवा समर्थकों ने जवाहर रोड स्थित स्टेशन रोड चौराहे पर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुतले फूंक दिए। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पूरे कस्बे में जमकर उपद्रव किया। बालूगंज में भाजपा नेता दीपकनाथ चौधरी की चौधरी मार्केट में दुकानें बंद कराने के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में टकराव हो गया। पथराव और फायरिंग होने लगी। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी जवानों ने लाठियां फटकार कर सपा समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ा। उधर, बार एसोसिएशन भरथना और आढ़ती संघ ने भी प्रदीप यादव के पक्ष में विरोध प्रकट कर शांतिपूर्ण ढंग से अपने-अपने कार्य ठप रखे। दीपक नाथ चौधरी ने सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ फायङ्क्षरग और पथराव का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि एक मुकदमा पुलिस की तरफ से कायम किया जाएगा। भाजपा नेता की तहरीर को उसी में शामिल कर लिया जाएगा।
लगाये एक दूसरे पर आरोप
भाजपा नेता दीपकनाथ चौधरी के मुताबिक सपा कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से मारपीट व लूटपाट के साथ फायरिंग की। दुकानदारों की शिकायत पर विधायक सावित्री कठेरिया व भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, नगर अध्यक्ष हरिओम दुबे के साथ मौके पर गया था। वहीं, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। दुकानदार सपा के पक्ष में दुकानें बंद किए हुए थे। भाजपा नेता ने जबरिया दुकाने खुलवाने के लिए फायङ्क्षरग की।इटावा में