माइक्रो लोक अदालत में 549 वादों का निस्तारण
जागरण संवाददाता इटावा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश नंद लाल की
जागरण संवाददाता, इटावा : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश नंद लाल की अध्यक्षता में माइक्रो लोक अदालत का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत हुसैन अहमद अंसारी स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नूहीन जैदी के प्रयास से पेटी क्रिमिनल कैसस से संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें सकल रूप से 549 वादों का निस्तारण किया गया। एक लाख 12 हजार 500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश नंदलाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उनके द्वारा अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने का आहवान किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रघुवीर सिंह राठौर, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन चंद्रशेखर सिंह गौर, अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन संजय दुबे पप्पन ने भी विचार प्रकट किये। अपर जिला जज कोर्ट संख्या एक विवेक त्रिपाठी सहित सभी न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे।