अस्पताल के सामने गंदगी देख भड़के एसडीएम
संवाद सूत्र, ऊसराहार : शनिवार को उपजिलाधिकारी ने पशु अस्पताल का निरीक्षण किया तो पशुधन
संवाद सूत्र, ऊसराहार : शनिवार को उपजिलाधिकारी ने पशु अस्पताल का निरीक्षण किया तो पशुधन प्रसार अधिकारी नदारद मिले। अस्पताल के गेट पर ताला लगा मिला।
शनिवार को उप जिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश ने लेखपाल अनिल कुमार यादव के साथ पशु चिकित्सा केंद्र ऊसराहार का आकस्मिक निरीक्षण किया तो अस्पताल के गेट पर ताला लगा मिला। पशुधन प्रसार अधिकारी रवि कुमार नदारद थे। एसडीएम ने फोन कर उनकी जानकारी ली और उन्हें तत्काल ऊसराहार अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए। इसके बाद मौके पर पहुंचे पशुधन प्रसार अधिकारी रवि कुमार से क्षेत्र में बीमार पशुओं के टीकाकरण की जानकारी ली।
उन्होंने ऊसराहार में घूमने वाली आवारा गायों एवं बछड़ों के भी टीकाकरण के निर्देश दिए। जिसके बाद रवि कुमार के साथ ताखा क्षेत्र के अन्य अस्पतालों से टीम बुलाकर ऊसराहार थाने के सामने घूम रहे जानवरों का टीकाकरण किया गया। रवि कुमार ने बताया शनिवार को ही लगभग 65 गायों एवं बछड़ों का टीकाकरण किया गया है जिन्हें चिह्नित भी कर दिया जा रहा है। शेष बचे जानवरों का भी 2 दिन के अंदर टीकाकरण कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया वह ताखा क्षेत्र के ही एक गांव में गए हुए थे जिसके कारण अस्पताल बंद था। वहीं उपजिलाधिकारी ताखा ने अस्पताल के सामने गंदगी देख सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा तहसील क्षेत्र का सबसे बड़ा कस्बा ऊसराहार है। इसलिए यहां रोस्टर के अनुसार सफाई कर्मी तैनात किए जाएंगे जिससे कस्बे में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी ना फैले। कस्बा ऊसराहार में 200 से ऊपर घुमंतु गाय एवं बछड़े रहते हैं जो खेतों में कटीले तारों की बेरी के¨टग होने के कारण आए दिन घायल हो जाते हैं। घायलों को सही समय पर इलाज न मिलने के कारण अब तक 1 दर्जन से अधिक गाय एवं बछड़ों की मौत हुई हो चुकी है।